Categories: टेक - ऑटो

दीवाली की सफाई में भूल गए गैजेट्स को? बस अपनाएं ये आसान तरीके, फोन-लैपटॉप बन जाएंगे नए जैसे

लोग अक्सर अपने गैजेट्स को साफ करने में लापरवाही करते हैं, लेकिन यह गलती नुकसानदायक हो सकती है. अगर आप उन्हें सही तरीके से साफ नहीं करते, तो उनके इंटरनल पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं या स्क्रीन पर स्क्रैच आ सकते हैं.

Published by Renu chouhan

दीवाली पर हर कोई अपने घर की सफाई में व्यस्त होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके गैजेट्स भी सफाई के मोहताज हैं? फोन, लैपटॉप, ईयरबड्स और स्मार्ट टीवी रोजाना इस्तेमाल होते हैं और इनमें धूल, मैल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. गैजेट्स की सफाई सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि उनकी लाइफ और परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए भी जरूरी है. लोग अक्सर अपने गैजेट्स को साफ करने में लापरवाही करते हैं, लेकिन यह गलती नुकसानदायक हो सकती है. अगर आप उन्हें सही तरीके से साफ नहीं करते, तो उनके इंटरनल पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं या स्क्रीन पर स्क्रैच आ सकते हैं.

सफाई से पहले ये सावधानियां ज़रूर बरतें
गैजेट साफ करने से पहले सबसे जरूरी बात यह है कि डिवाइस को चार्जिंग से निकालें और पावर ऑफ करें. स्मार्टफोन, लैपटॉप, ईयरबड्स या स्मार्ट टीवी अगर सफाई के दौरान चालू या चार्जिंग पर हैं, तो इससे शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रॉनिक डैमेज का खतरा रहता है. इसलिए हमेशा सफाई से पहले उन्हें बंद करें और सुनिश्चित करें कि कोई बिजली कनेक्शन न हो.

ईयरबड्स और हेडफोन की सफाई के तरीके
ईयरबड्स और हेडफोन में पसीना और कान का मैल जल्दी जमा हो जाता है, जिससे उनकी साउंड क्वालिटी घट सकती है. अगर आपके ईयरबड्स में सिलिकॉन टिप्स हैं, तो उन्हें अलग निकालकर हल्के साबुन वाले गुनगुने पानी से धोएं. धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाएं और फिर वापस लगाएं. स्पीकर वाले हिस्से को साफ करने के लिए मुलायम सूखा ब्रश इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि ब्रश से धूल अंदर न जाए, वरना साउंड आउटपुट खराब हो सकता है.

Related Post

स्क्रीन और बैक पैनल की सफाई ऐसे करें
स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन पर उंगलियों के निशान और धूल जल्दी जम जाते हैं. इसके लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह स्क्रीन पर स्क्रैच नहीं छोड़ता. पहले डिवाइस का कवर निकाल लें, फिर सूखे कपड़े से हल्के हाथों से धूल साफ करें. अगर जरूरत हो, तो कपड़े को आइसोप्रोपिल अल्कोहल या किसी गैजेट क्लीनर से हल्का गीला करें. ध्यान रखें- क्लीनर को सीधे स्क्रीन पर स्प्रे न करें, इससे लिक्विड अंदर जा सकता है.

लैपटॉप कीबोर्ड की सफाई के आसान तरीके
लैपटॉप कीबोर्ड में सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है. सफाई के लिए लैपटॉप को हल्के से उल्टा करके धीरे-धीरे झटकें ताकि मिट्टी और धूल बाहर आ जाए. कीज के बीच फंसी गंदगी को निकालने के लिए कैन एयर (Compressed Air) का इस्तेमाल करें. फिर माइक्रोफाइबर कपड़े को आइसोप्रोपिल अल्कोहल से हल्का गीला करें और उससे कीबोर्ड, ट्रैकपैड और हैंड रेस्ट को साफ करें. यह तरीका कीबोर्ड को कीटाणुरहित भी करता है और टच सेंसिटिविटी को भी बरकरार रखता है.

पोर्ट्स और स्पीकर्स की सफाई ऐसे करें
फोन या लैपटॉप के चार्जिंग पोर्ट्स और स्पीकर्स में धूल जमना आम बात है. इसे साफ करने के लिए भी कैन एयर का इस्तेमाल करें. यह हवा के प्रेशर से अंदर फंसी गंदगी को बाहर निकाल देता है. ध्यान रखें — पिन, टूथपिक या ब्रश जैसी चीजें पोर्ट में न डालें, क्योंकि इससे पोर्ट टूट सकता है या इंटरनल पार्ट्स खराब हो सकते हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026