Categories: टेक - ऑटो

भारत-पाक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला: ऑनलाइन वॉकी-टॉकी की बिक्री पर रोक

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ऑनलाइन वॉकी-टॉकी की बिक्री पर सख्ती कर दी गयी है. सरकार ने कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को नोटिस भेजकर डिवाइसेज की सेल रोकने का ऑर्डर दे दिया है.

Published by Ankit Patel

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के बीच सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ऑनलाइन वॉकी-टॉकी की बिक्री पर सख्ती कर दी गयी है. सरकार ने कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को नोटिस भेजकर डिवाइसेज की सेल रोकने का ऑर्डर दे दिया है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रहे वॉकी-टॉकी की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है.

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने आतंकियों को मारने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है और जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इसी के चलते ही CCPA ने सुरक्षा के खतरे का हवाला देते हुए. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर से वॉकी-टॉकी डिवाइसों की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. CCPA का कहना है कि वॉकी-टॉकी जैसी चीजें बिना लाइसेंस के बेची जा रही थीं, जो कि वायरलेस कम्युनिकेशन नियमों के खिलाफ है. ये डिवाइसेज आसानी से गलत हाथों में भी जा सकती हैं, जिससे नेशनल सिक्योरिटी को काफी नुकसान पहुंच सकता है. खासकर, भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ते टेंशन को देखते हुए सरकार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है.

Related Post

कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर वॉकी-टॉकी बिना किसी वेरिफिकेशन के बिक रहे थे. CCPA ने ऐसे प्लेटफॉर्म्स को तुरंत इन प्रोडक्ट्स को हटाने और भविष्य में बिना परमिशन के बेचने से मना कर दिया है. कंज्यूमर्स को भी आगाह किया गया है कि वो ऐसी डिवाइसेज खरीदने से बचें और इनका इस्तेमाल गैरकानूनी हो सकता है. इस कदम से न सिर्फ सिक्योरिटी मजबूत होगी, बल्कि गलत तत्वों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी. सरकार ने अभी साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मार्केट में ऐसे कई सारी डिवाइसें ऐसी बिक रहीं हैं, जिनकी फ्रिक्वेंसी के बारे में बिलकुल जानकारी नहीं है और उनका लाइसेंस है या फिर वह बिना लाइसेंस के बिक रहे हैं. इसके बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं है.

Ankit Patel
Published by Ankit Patel

Recent Posts

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026