150 KM की रेंज वाला नया Bajaj Chetak Electric Scooter जल्द होगा लॉन्च, जानें इसकी सभी खास खूबियां

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में Bajaj दूसरी पोजीशन पर बनी हुई है. पिछले साल दिसंबर में इसका लेटेस्ट 35 सीरीज मॉडल लॉन्च हुआ था. अब कंपनी इसके नए वर्जन पर काम कर रही है. नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान पहली बार सड़क पर देखा गया है.

Published by Renu chouhan

जब से Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, यह कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है. कंपनी लगातार इसे अपडेट करती रहती है. फिलहाल यह कंपनी का एकमात्र इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल है, लेकिन इसकी बिक्री इतनी अच्छी है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में Bajaj दूसरी पोजीशन पर बनी हुई है. पिछले साल दिसंबर में इसका लेटेस्ट 35 सीरीज मॉडल लॉन्च हुआ था. अब कंपनी इसके नए वर्जन पर काम कर रही है. नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान पहली बार सड़क पर देखा गया है.

डिजाइन में बदलाव
नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजाइन के मामले में कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं. स्कूटर में नया LED टेल लैंप दिया गया है, जिसमें ब्रेक लाइट और टर्न इंडिकेटर एक ही यूनिट में जुड़े हैं. पीछे का हिस्सा थोड़ा अलग दिख रहा है, जिसमें नंबर प्लेट की पोजीशन बदल दी गई है और नया टायर हगर (Tyre Hugger) लगाया गया है.

सीट और हैंडल
नए मॉडल की सीट अब ज्यादा फ्लैट हो गई है, जिससे बैठने में ज्यादा आराम मिलेगा. आगे की तरफ इंडिकेटर को हैंडलबार एरिया में शिफ्ट कर दिया गया है. हेडलाइट पुराने मॉडल जैसी ही है, लेकिन उस पर Chetak की नई ब्रांडिंग दिखाई दे सकती है. इसके साथ स्कूटर में नया स्विचगियर कंसोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का नया साइज भी देखा गया. टेस्टिंग मॉडल में कीलेस स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स नहीं थे, जिससे लगता है कि यह शायद नेक्स्ट-जेन चेतक का मिड-स्पेक वेरिएंट हो सकता है.

Related Post

बैटरी और रेंज
बैटरी और रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे अहम बातें होती हैं. आने वाले नए चेतक में टेस्टिंग मॉडल में हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर और फ्लोरबोर्ड में रखा बैटरी पैक देखा गया. उम्मीद है कि इसमें पहले वाला 3.5 kWh बैटरी पैक ही इस्तेमाल होगा, जिसकी क्लेम्ड रेंज लगभग 150 किलोमीटर तक हो सकती है.

लॉन्च डेट
नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की सटीक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 2026 तक बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

परशुराम जयंती पर हथियारों का प्रदर्शन, युवकों ने लहराईं तलवार-फरसे; तस्वीरें वायरल

Uttar Pradesh: बलिया जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

April 20, 2026

Amethi Road Accident: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, डंपर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Amethi Road Accident: अमेठी में तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक…

April 20, 2026

Mathura News : 25 साल बाद बनी 3 किमी सड़क, 24 घंटे में उखड़ी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Mathura News : मथुरा के राया ब्लॉक के ग्राम केहरी घड़ी बंबे से सहसु नगला…

April 20, 2026

Jabalpur Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

Jabalpur Accident: जबलपुर के टेमर भीटा में बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले रवि पटेल…

April 20, 2026

Jabalpur Central Jail Death: कैसे हुई बंदी की मौत? जबलपुर जेल में मचा हड़कंप, जांच शुरू

Jabalpur Central Jail Death: सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में सोमवार सुबह एक बंदी द्वारा फांसी लगा…

April 20, 2026