Categories: टेक - ऑटो

iPhone 17 Pro Max के इस कलर की भारत में ऐसी दीवानगी! 3 दिन में हुआ Out Of Stock, बुकिंग की मची होड़

Apple स्पेशलिस्ट ने बताया कि Cosmic Orange मॉडल्स इतनी तेजी से बिके कि स्टोर पिकअप ऑप्शन भी फिलहाल बंद कर दिया गया है. हालांकि, Deep Blue कलर अभी भी कुछ स्टोर्स पर उपलब्ध है. कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि Cosmic Orange की नई स्टॉकिंग जल्द शुरू की जाएगी.

Published by Renu chouhan

Apple का नया iPhone 17 Pro Max Cosmic Orange लॉन्च होते ही लोगों के बीच इतना पॉपुलर हो गया कि यह सिर्फ तीन दिन में ही US और भारत में आउट ऑफ स्टॉक हो गया. कंपनी स्टाफ के मुताबिक, इस कलर वेरिएंट के लिए रिकॉर्ड तोड़ प्री-बुकिंग हुई और अब यह किसी भी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है. Apple स्पेशलिस्ट ने बताया कि Cosmic Orange मॉडल्स इतनी तेजी से बिके कि स्टोर पिकअप ऑप्शन भी फिलहाल बंद कर दिया गया है. हालांकि, Deep Blue कलर अभी भी कुछ स्टोर्स पर उपलब्ध है. कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि Cosmic Orange की नई स्टॉकिंग जल्द शुरू की जाएगी.

iPhone 17 सीरीज की कीमत और उपलब्धता
भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत ₹82,900 से लेकर ₹2,29,900 तक रखी गई है. वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत $799 (लगभग ₹70,370) से शुरू होकर $1,999 (लगभग ₹1.76 लाख) तक जाती है. जिन लोगों ने प्री-बुकिंग की थी, उन्हें 19 सितंबर से डिलीवरी मिलेगी. 

Related Post

साथ ही, Apple ने बताया है कि उसी दिन सीमित संख्या में फोन वॉक-इन कस्टमर्स के लिए भी उपलब्ध होंगे. लेकिन यह फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व बेसिस पर होगा. जिन्होंने प्री-बुकिंग मिस कर दी है, वे अभी भी होम डिलीवरी के लिए ऑर्डर कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 7 अक्टूबर के बाद ही फोन मिल पाएगा.

iPhone प्रोडक्शन की डिटेल
iPhone 17 सीरीज का प्रोडक्शन Foxconn कर रहा है, जिसके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चीन और भारत दोनों में मौजूद हैं. खास बात यह है कि भारत में बने iPhone 17 अभी अमेरिका की डिमांड पूरी करने के लिए भेजे जा रहे हैं. Apple ने हाल ही में बेंगलुरु में iPhone 17 सीरीज का प्रोडक्शन शुरू किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस साल iPhone प्रोडक्शन को 35-40 मिलियन यूनिट्स से बढ़ाकर 60 मिलियन यूनिट्स करने की योजना बना रही है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026