Categories: टेक - ऑटो

Siri होगी और भी स्मार्ट ! Google Gemini की मदद से आएगा अब तक का सबसे बड़ा अपडेट!

Apple जल्द ही नया Apple TV और HomePod mini भी लॉन्च कर सकता है, जिनमें Siri की नई AI क्षमताओं को दिखाया जाएगा। वहीं, जून 2026 के WWDC इवेंट में Apple अपने नए सिस्टम्स जैसे iOS 27, macOS 27 और watchOS 27 को भी पेश करेगा, जिनका फोकस Apple Intelligence और AI Strategy पर रहेगा।

Published by Renu chouhan

आज के समय में जब हर बड़ी टेक कंपनी अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम को आगे बढ़ा रही है, वहीं Apple अब तक इस दौड़ में थोड़ा पीछे माना जा रहा था। लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, Apple ने Google के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को Google के शक्तिशाली Gemini AI मॉडल की टेक्नोलॉजी से अपग्रेड किया जा सके।

Gemini की शक्तियों से लैस होगा Siri
2026 के मार्च तक हमें नया Siri देखने को मिल सकता है, जो पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और तेज़ होगा। Apple ने Google को इसके लिए Gemini मॉडल पर आधारित एक खास AI सिस्टम तैयार करने का काम सौंपा है। यह मॉडल Apple के अपने Private Cloud Servers पर चलेगा, ताकि यूजर का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे।

मजेदार बात ये है कि Siri का लुक या इंटरफेस नहीं बदलेगा, यानी Siri वैसा ही दिखेगा जैसा अभी है, लेकिन अंदर से इसका “ब्रेन” पूरी तरह बदल जाएगा। बैकग्राउंड में Gemini का मॉडल काम करेगा, जिससे Siri को AI-पावर्ड वेब सर्च फीचर और रियल-टाइम रिस्पॉन्स क्षमता मिलेगी। इससे Siri सवालों के जवाब और भी तेजी और सटीकता से दे पाएगा।

मार्च 2026 में होगा Siri का धमाकेदार अपडेट लॉन्च
Bloomberg के जाने-माने रिपोर्टर मार्क गुरमन के मुताबिक, Apple मार्च 2026 में Siri का यह नया अपडेट लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी एक स्मार्ट होम डिस्प्ले प्रोडक्ट भी पेश करेगी, जिसमें स्पीकर-बेस्ड और वॉल-माउंटेड दोनों वर्जन होंगे।

इसके अलावा Apple जल्द ही नया Apple TV और HomePod mini भी लॉन्च कर सकता है, जिनमें Siri की नई AI क्षमताओं को दिखाया जाएगा। वहीं, जून 2026 के WWDC इवेंट में Apple अपने नए सिस्टम्स जैसे iOS 27, macOS 27 और watchOS 27 को भी पेश करेगा, जिनका फोकस Apple Intelligence और AI Strategy पर रहेगा।

Related Post

चीन में अटका है Apple Intelligence का लॉन्च
जहां पूरी दुनिया में Apple अपने AI प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ा रहा है, वहीं चीन में Apple Intelligence को लॉन्च करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसका कारण है वहां की सख्त डेटा प्राइवेसी और सरकारी नीतियां।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने चीन की कई बड़ी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है ताकि यह समस्या सुलझ सके, लेकिन अभी तक कोई तय लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। इस देरी की वजह से Apple को अपने ग्लोबल AI स्ट्रैटेजी में थोड़ी रुकावट झेलनी पड़ रही है।

क्यों खास है यह अपग्रेड?
Apple और Google की यह साझेदारी टेक दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाने वाली है। जहां पहले Siri को “कम इंटेलिजेंट” माना जाता था, अब यह Gemini की मदद से ChatGPT और Google Assistant जैसे AI सिस्टम्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

नए अपडेट के बाद Siri सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगा, बल्कि कॉन्टेक्स्ट समझकर सुझाव भी देगा, जैसे – ईमेल लिखना, मीटिंग रिमाइंडर सेट करना या वेब से सही जानकारी निकालना।

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026