Categories: खेल

मिट्टी में मिल जाएगा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा भी छूट जाएंगे पीछे, इतिहास रचने से एक कदम दूर Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal Record in Test Cricket: यशस्वी जायसवाल ने लीड्स टेस्ट में पहली पारी में 101 रन बनाए, हालांकि दूसरी पारी में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं।

Published by

Yashasvi Jaiswal Record in Test Cricket: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम पिछली गलतियों को भुलाकर दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी। पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल विश्व रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने लीड्स टेस्ट में पहली पारी में 101 रन बनाए, हालांकि दूसरी पारी में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं।

शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ सकते हैं यशस्वी

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम परियों में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम है। उन्होंने 46 पारियों में यह कारनामा किया था। पर अब तक यशस्वी जायसवाल 38 पारियों में 40 छक्के लगा चुके हैं। वह 10 छक्के लगाकर अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 

यशस्वी का टेस्ट रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा रहा है, उन्होंने अब तक 11 पारियों में 27 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। अगर वह दूसरे टेस्ट में 10 छक्के नहीं लगा पाते हैं, तो भी उनके पास भविष्य में यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा। अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अगली 7 पारियों में 10 छक्के लगाने होंगे।

वो भाग्यशाली हैं कि जिंदा है’, ऋषभ पंत के डॉक्टर को पसंद नहीं आया ‘गुलाटी’ सेलिब्रेशन! दे डाली वार्निंग…

रोहित शर्मा का पीछे छूटना लगभग तय

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट से संन्यास लिया है। उन्होंने 51 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था, ऐसे में लगभग तय है कि जायसवाल रोहित को पीछे छोड़ देंगे। जायसवाल ने टेस्ट में खेले 20 मैचों की 38 पारियों में 1903 रन बनाए हैं, वह 2000 टेस्ट रन पूरे करने के भी करीब हैं। उन्होंने टेस्ट में अब तक 5 शतक और 10 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

22 छक्के,200 की स्ट्राइक रेट…, 40 साल के इस खिलाड़ी ने किया कमाल, बेमिसाल प्रर्दशन देख बड़े-बड़े दिग्गजों के उड़े होश

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026