Categories: खेल

कौन है हरजस सिंह? जिसने 141 गेंदों में जड़ दिया 314 रन, खेल देख बड़े-बड़े दिग्गजों ने पकड़ लिया माथा

हरजस सिंह 314 रनों की पारी खेल क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है. जानें इस खिलाड़ी का भारत से क्या है कनेक्शन?

Published by Divyanshi Singh

Who is Harjas Singh: हरजस सिंह 314 रनों की पारी खेल क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है,भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हरजस सिंह ने 141 गेंदों में ये कारनामा कर डाला. 20 साल के इस खिलाड़ी मे सिडनी ग्रेड क्रिकेट में ये ऐतिहासिक पारी खेल कर 50 ओवरों के खेल में तिहरा शतक लगाने वाले  खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अपने इस शानदार पारी के दौरान Harjas Singh ने 35 छक्के जड़ दिए. उन्होने अपने इस अनोखो पारी में 12 चौके भी लगाए.

हरजस सिंह के विस्फोटक पारी की वजह से वेस्टर्न सबअर्ब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी क्रिकेट क्लब के खिलाफ 483 रन का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही.

तीसरे सर्वोच्च स्कोरर बने हरजस

314 रनों के अपने शतक के साथ हरजस न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर फर्स्ट ग्रेड के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए. पहले स्थान पर विक्टर ट्रम्पर हैं, जिन्होंने 1903 में 335 रन बनाए थे. दूसरे स्थान पर फिल जैक्स हैं जिन्होंने 2007 में 321 रन बनाए थे. अब 314 रनों के साथ हरजस तीसरे स्थान पर आ गए हैं.

Related Post

बता दें कि मुकाबले के दौरान हरजस सिंह ने 74 गेंदों में शतक बना दिया.103 गेंदों में  दोहरा शतक बनाने के बाद हरजस ने 132 गेंदों में तिहरा शतक पूरा करके इतिहास रच दिया.

चंडीगढ़ में रहते थे माता-पिता

बता दें कि हरजस सिंह का भारत के साथ खास ताल्लुक है. बता दें कि 24 साल पहले हरजस सिंह के माता पिता चंडीगढ़ से रोजगार के लिए ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए.वहीं पर हरजस का जन्म हुआ. आखिरी बार वह 2015 में भारत आए थे.

भारत के खिलाफ कर चुके हैं

साल 2024 में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप( ICC Under 19 World cup 2024 )का खिताब ऑस्ट्रेलियाई ने जीता था. तब हरजस सिंह ऑस्ट्रेलिया के इस टीम का हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट का फाइनल भारत और ऑस्टेलिया के बिच खेला गया. तब हरजस सिंह ने 55 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होने फाइनल में अपने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाया था. हरजस ने फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे. उन्होने फाइनल में अपने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाया था. हरजस ने फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे

Rishabh Pant Comeback: ऋषभ पंत की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर वापसी, किस सीरीज में आएंगे नज़र?

Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026