Categories: खेल

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने बनाया ‘महा’रिकार्ड, सचिन तेंदुलकर-कुमार संगकारा जैसे दिग्गज़ों को छोड़ा पीछे

Virat Kohli Records: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 2 मैचों में डक पर आउट होने के बाद आखिरकार विराट कोहली का बल्ला सिडनी में जमकर बोला. सिडनी के मैदान पर कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, लेकिन इसी दौरान उन्होंने क्रिकेट का एक महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

Published by Pradeep Kumar

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सिडनी वनडे में रोहित और कोहली की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया और ऑस्ट्रेलिया का पसीना छुड़ाया. एक तरफ रोहित अपने बल्ले से ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज़ों के पसीने छुड़ा रहे थे, तो दूसरी तरफ विराट कोहली अपनी क्लास दिखा रहे थे. रोहित कोहली ने इस मुकाबले में 150 से ज़्यादा रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया की लाज बचा ली. क्योंकि पहले 2 वनडे मैचों में हार के साथ सीरीज चुकी टीम इंडिया के लिए अपनी लाज और साख बचाने का आखिरी मौका था, ऐसे में भारतीय टीम के ये दो दिग्गज आगे आए और इन दोनों ने खूब रन बरसाए. रोहित-कोहली जब-जब मैदान पर आते हैं तो रिकॉर्ड को बन ही जाते हैं, लेकिन 74 रनों की अपने इस पारी के दौरान विराट कोहली ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ये ऐसा रिकॉर्ड है जिसे दुनिया में कोई भी अपने नाम नहीं कर पाया है. 

कोहली की धमाकेदार पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में डक पर आउट होने के बाद आखिरकार विराट कोहली का बल्ला सिडनी में खेले गए मुकाबले में जमकर बोला. सिडनी के मैदान पर कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 9 विकेट से जीत दिलाई. कोहली ने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की मैच विनिंग साझेदारी की जिसमें वह अपने उसी पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे. विराट कोहली ने अपने इस पारी के दम पर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

कोहली ने तोड़ा सचिन का धांसू रिकॉर्ड

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी भी काफी सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें से एक को विराट कोहली सिडनी में तोड़ दिया. कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर अपने करियर में कुल 18,436 रन बनाए थे, जिसमें अब कोहली उनको पीछे छोड़ने के साथ 18,443 रन बना लिए हैं.

Related Post

ये भी पढ़ें-India vs Australia T20 Series Schedule: टी20 में बदलेगी किस्मत? ऑस्ट्रेलिया से अब भिड़ेगी सूर्यकुमार यादव की टीम, देखें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड

कोहली ने संगकारा को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने सिर्फ सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड को ही नहीं तोड़ा बल्कि वनडे में अब वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर भी पहुंच गए हैं. अभी इस लिस्ट में 18,426 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर काबिज हैं. वहीं कोहली अब 14,255 रनों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें उन्होंने श्रीलंकाई टीम के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम वनडे फॉर्मेट में कुल 14,234 रन दर्ज हैं. इसके अलावा वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने के मामले में कोहली ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसमें वह अब तक इस मामले में 70 पारियां खेल चुके हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने वनडे में टारगेट का पीछा करते हुए 69 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली थी.

ये भी पढ़ें-Rohit Sharma Retirement: क्या खुद ही रोहित शर्मा ने दे दिया रिटायरमेंट का संकेत ?

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026