Categories: खेल

Vaibhav Suryavanshi के तूफान में उड़े अंग्रेज, शतक से चूके पर किया ये बड़ा कारनामा, जानकर हो जाएंगे हैरान

नौ छक्के लगाते ही वैभव के नाम यह रिकॉर्ड जुड़ गया। वैभव से पहले अंडर-19 यूथ वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड राज बावा के नाम था। उन्होंने 2022 में युगांडा के खिलाफ यह कारनामा किया था।

Published by Ashish Rai

Vaibhav Suryavanshi: एक तरफ जहां एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को भारतीय अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच वनडे मैच भी खेला गया। हालांकि, भारत के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड की टीम पर कहर बरपा दिया। उन्होंने ऐसी पारी खेली कि इंग्लिश टीम के पास इसका कोई जवाब नहीं था। वह शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने छक्कों की बरसात कर एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह अंडर-19 यूथ वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। अगला मैच 5 जुलाई को वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा। 

https://www.inkhabar.com/sports/world-5-cricket-grounds-of-where-team-india-never-won-old-trafford-manchester-england-edgbaston-birmingham-gaddafi-stadium-lahore-pakistan-national-stadium-karachi-10503/

वैभव ने 31 गेंदों पर 86 रन ठोके

दरअसल, बारिश के कारण मैच 40-40 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 40 ओवर में छह विकेट पर 268 रन बनाए। जवाब में भारत ने 34.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव ने 31 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और नौ छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 277.42 रहा। वैभव शतक से चूक गए। अलेक्जेंडर वेड की गेंद पर जोसेफ मूर्स ने उनका कैच लपका। हालांकि, नौ छक्के लगाते ही वैभव के नाम यह रिकॉर्ड जुड़ गया। वैभव से पहले अंडर-19 यूथ वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड राज बावा के नाम था। उन्होंने 2022 में युगांडा के खिलाफ यह कारनामा किया था।

Related Post

इंग्लैंड दौरे पर वैभव का अब तक का प्रदर्शन

वैभव ने इस दौरे पर अब तक तीन पारियों में 59.67 की औसत और 213.10 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 17 छक्के लगाए हैं। वैभव फिलहाल इस दौरे पर थॉमस रयू के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रयू ने तीन पारियों में 212 रन बनाए हैं। वैभव ने दौरे के पहले मैच में 19 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 48 रन बनाए थे। वहीं दूसरे वनडे में उन्होंने 34 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए थे। 14 साल के वैभव ने आईपीएल 2025 में शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। वह लीग में ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने थे। उन्होंने 35 गेंदों पर शतक पूरा किया जो किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है।

https://www.inkhabar.com/sports/28-year-old-portuguese-footballer-diogo-jota-died-in-a-car-accident-liverpool-10623/

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026