Categories: खेल

Vaibhav Suryavanshi: 6 छक्कों के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया तूफानी रिकॉर्ड, यूथ वनडे में निकले सबसे आगे

IND U-19 vs AUS U-19: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत दूसरे यूथ वनडे मैच में इंडिया अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम (Australia U-19 team) को 51 रनों से मात दी.

Published by Pradeep Kumar

Vaibhav Suryavanshi Superb Knock Aginst Aus U-19: भारतीय अंडर-19 टीम (Indian U-19 team) ने दूसरे यूथ वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम (Australia U-19 team) को 51 रनों से मात दी. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 249 रन पर समेट दिया. भारतीय टीम के लिए इस मैच में सबसे बड़ी बात रही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की शानदार बल्लेबाजी. उन्होंने अकेले ही अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

वैभव सूर्यवंशी का दमदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने पहले बैटिंग करते हुए सधी हुई पारी खेली और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ एक के बाद एक जबरदस्त शॉट्स लगाए. उन्होंने 68 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उनके बल्ले ने सिर्फ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, बल्कि यूथ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के (Sixes) लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

वैभव सूर्यवंशी अब तक यूथ वनडे क्रिकेट में कुल 41 छक्के लगा चुके हैं और इस तरह उन्होंने भारत के उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 38 छक्के लगाए थे. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही सूर्यवंशी अब यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in Youth ODI) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

आईपीएल में भी चमक चुके हैं सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए खेले थे और उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने आईपीएल में 7 मैचों में कुल 252 रन बनाए थे, जिसमें एक शानदार शतक और एक अर्धशतक भी शामिल था. इस प्रदर्शन के बाद उनका नाम युवा क्रिकेटरों की लिस्ट में तेजी से उभरा है. इसके अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास (First Class) और लिस्ट (List-A) क्रिकेट में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाज़ी ने दिलाई जीत

भारतीय अंडर-19 टीम ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. वैभव सूर्यवंशी के अलावा, विहान मल्होत्रा (Vihan Malhotra) और अभिज्ञान कुंडू (Abhigyan Kundu) ने भी शानदार अर्धशतक लगाए. इन तीन खिलाड़ियों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम 300 रनों का विशाल स्कोर बनाने में सफल रही.

ऑस्ट्रेलिया के लिए जेडन ड्रेपर (Jaden Draper) ने शतक जड़ा और 107 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए. पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 249 रन पर आउट हो गई, और भारत ने यह मैच 51 रनों से जीत लिया.

Pradeep Kumar

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026