Home > खेल > WWE इतिहास का सबसे डरावना मैच, जब अंडरटेकर ने ‘बिग बॉस मैन’ को फांसी पर लटकाया; जानें पूरी कहानी

WWE इतिहास का सबसे डरावना मैच, जब अंडरटेकर ने ‘बिग बॉस मैन’ को फांसी पर लटकाया; जानें पूरी कहानी

The Undertaker: 'द डेडमैन' अंडरटेकर ने भले ही WWE से रिटायरमेंट ले लिया है. लेकिन उनका खौफ आज भी कायम है. मैच शुरू होने से पहले ही विरोधी रेसलर उनकी डरावनी एंट्री देखकर कांपने लगते थे.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 2, 2026 10:03:02 PM IST



The Undertaker: ‘द डेडमैन’ अंडरटेकर ने भले ही WWE से रिटायरमेंट ले लिया है. लेकिन उनका खौफ आज भी कायम है. मैच शुरू होने से पहले ही विरोधी रेसलर उनकी डरावनी एंट्री देखकर कांपने लगते थे. किसी भी रेसलर के लिए उनके गुस्से से बचना मुश्किल था. अंडरटेकर ने एक बार हेल इन ए सेल मैच लड़ा था जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. इस मैच के दौरान अंडरटेकर ने बिग बॉस मैन को फांसी पर लटका दिया था.

मैच जीतने के बाद गले में फंदा डाला गया

अंडरटेकर और बिग बॉस मैन का सामना रेसलमेनिया 15 में एक हेल इन ए सेल मैच में हुआ था. अंडरटेकर ने आसानी से मैच जीत लिया है. यह फाइट 10 मिनट तक चली जिसके दौरान अंडरटेकर ने बिग बॉस मैन को मौत का स्वाद चखाया है. मैच खत्म होने के बाद अंडरटेकर ने बिग बॉस मैन के गले में फंदा डाल दिया, और उनके मैनेजर, पॉल बेयरर ने रिमोट कंट्रोल से हेल इन ए सेल का स्ट्रक्चर ऊपर उठाना शुरू कर दिया है.

School Rules on Sanitary Pads: स्कूल में नहीं मिल रहा सेनेटरी पैड, यहां करें शिकायत, मिनटों में होगा काम

बिग बॉस मैन फंदे से लटके रह गए

सेल ऊपर उठने के बाद बिग बॉस मैन फंदे से लटके रह गए और बुरी तरह से छटपटाने लगे है. थोड़ी देर बाद बिग बॉस मैन ने छटपटाना बंद कर दिया है. और फिर सारी लाइटें बंद कर दी गईं. फैंस को लगा कि बिग बॉस मैन मर गए है. लेकिन शुक्र है कि उनकी जान बच गई. यह हेल इन ए सेल मैच WWE के इतिहास के सबसे खतरनाक मैचों में से एक साबित हुआ, जिसे न तो अंडरटेकर और न ही बिग बॉस मैन आज याद करना चाहेंगे.

PAN Card Date Of Birth Correction: पैन कार्ड में गलत हो गई है डेट ऑफ बर्थ, ऐसे करें उसे सही, जानें तरीका

Advertisement