Categories: खेल

TEAM INDIA SCHEDULE: एशिया कप के बाद अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, कैसा रहेगा भारतीय टीम का शेड्यूल?

TEAM INDIA SCHEDULE: एशिया कप की चैंपियन बनने के बाद अब क्या होगा टीम इंडिया का अगला मिशन? अब कब भारतीय टीम फिर से मैदान पर उतरेगी? अब टीम इंडिया किस टीम के खिलाफ और कौन से फॉर्मेट की सीरीज़ खेलेगी?

Published by Pradeep Kumar

Team India Schedule After Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर नौंवीं बार खिताब जीता. एशिया कप की चैंपियन बनने के बाद अब क्या होगा टीम इंडिया का अगला मिशन? अब कब भारतीय टीम फिर से मैदान पर उतरेगी? अब टीम इंडिया किस टीम के खिलाफ और कौन से फॉर्मेट की सीरीज़ खेलेगी? ये वो सवाल हैं जो किसी भी भारतीय क्रिकेट फैन से मन में आएंगे, तो फिक्र मत कीजिए आपको इन सभी सवालों के जवाब हमारे इस आर्टिकल में मिलने वाले हैं.

टीम इंडिया को नहीं मिलेगा आराम

एशिया कप का चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बहुत ज़्यादा आराम नहीं मिलेगा, क्योंकि टीम इंडिया एक बार फिर से मैदान पर उतरने वाली है. एशिया कप में अपनी धाक जमाने के बा़द भारतीय टीम क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में खेलती हुई नज़र आएगी. टीम इंडिया अब 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी. ये सीरीज़ भारत में ही खेली जाएगी और पहला मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच  2 अक्टूबर को सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा.

इस सीरीज़ का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 14 अक्टूबर से शुरू होगा. चलिए ये तो हो गई इस सीरीज के शेड्यूल की बात. अब बात कर लेते हैं कि इस सीरीज़ में भारतीय टीम की तरफ से कौन-कौन से खिलाड़ी खेलते हुए नज़र आएंगे. दरअसल जिस टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था, उसमें से सिर्फ 4 खिलाड़ी ही इस टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. इनमें एक हैं शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव.  वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली इस सीरीज़ के लिए गिल को कप्तान बनाया गया है, तो वहीं रवींद्र जडेजा को उप-कप्तान की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.

चलिए आपको बताते हैं कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली इस टेस्ट सीरीज़ के लिए कौन-कौन से खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. 

IND vs WI टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया

Pradeep Kumar

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026