Home > क्रिकेट > T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर अफगानिस्तान, प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर

T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर अफगानिस्तान, प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर

T20 World Cup 2026 Points Table Updated: T20 वर्ल्ड कप के 13वें मैच के बाद ग्रुप D की पॉइंट्स टेबल से पता चल गया है कि कौन सी टीमें अगले राउंड में जाएंगी और कौन सी बाहर हो जाएंगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया है.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 11, 2026 6:27:07 PM IST



T20 World Cup 2026 Points Table Updated: T20 वर्ल्ड कप के 13वें मैच के बाद ग्रुप D की पॉइंट्स टेबल से पता चल गया है कि कौन सी टीमें अगले राउंड में जाएंगी और कौन सी बाहर हो जाएंगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया है. साउथ अफ्रीका ने यह मैच सुपर ओवर में जीता है. दो सुपर ओवर तक चले इस मैच में अफगानिस्तान जीत से चूक गया और इसके साथ ही T20 वर्ल्ड कप 2026 से उसका बाहर होना अब लगभग तय माना जा रहा है.

अफगानिस्तान बड़ी मुश्किल

ग्रुप D की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका ने दो-दो मैच खेले है. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका दोनों मैच जीतकर पहले और दूसरे नंबर पर है. अफगान टीम दोनों मैच हार चुकी है. इसका मतलब है कि उन्हें अपने अगले दो मैच जीतने होंगे और यह भी दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच हार जाएं, जिसकी उम्मीद कम है. अफगानिस्तान का नेट रन रेट भी -0.555 है. टीम को अब अपने बाकी दो मैच UAE और कनाडा के खिलाफ खेलने हैं और उन्हें दोनों को एकतरफा तरीके से हराना होगा. 

राजेश खन्ना से लेकर संजय दत्त, अंबानी खानदान की बहू का बॉलीवुड स्टार्स संग रहा तगड़ा अफेयर; जानें कौन है वो…

साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान मैच का रोमांच

हालांकि अफगानिस्तान यह मैच साउथ अफ्रीका से हार गया है. लेकिन यह एक रोमांचक मुकाबला था. साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान ने भी इतना ही स्कोर बनाया है. जिससे मैच टाई हो गया. इसके बाद अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 17 रन बनाए, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने साउथ अफ्रीका की उम्मीदें बचा लीं है. साउथ अफ्रीका को आखिरी दो गेंदों पर टाई के लिए 10 रन चाहिए थे, और स्टब्स ने एक चौका और एक छक्का मारकर अफगानिस्तान की उम्मीदें तोड़ दी थी.

BCCI Central Contract: कोहली-रोहित का हुआ डिमोशन! करोड़ों की सैलरी पर पड़ेगा असर; यहां समझे सारा कैलकुलेशन

दूसरे सुपर ओवर में स्टब्स और मिलर ने साउथ अफ्रीका को 23 रन तक पहुंचाया था. अफगानी बैट्समैन गुरबाज ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्के मारकर मैच को रोमांचक बना दिया था. लेकिन वह छठी गेंद पर चौका नहीं लगा पाए, जिससे साउथ अफ्रीका को जीत मिल गई थी.

Advertisement