T20 World Cup 2026: अश्विन का बड़ा दावा! संजू और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, ईशान की वापसी पर ऐश ने क्या कहा?

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान होते ही रविचंद्रन अश्विन ने संजू सैमसन को 'भाई' बताते हुए टीम की नई ओपनिंग जोड़ी को लेकर जो कहा, उसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. आखिर गिल को बाहर कर BCCI ने क्या मास्टर प्लान बनाया है?

Published by Shivani Singh

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की घोषणा शनिवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने की. इस बार अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है.

कौन इन, कौन आउट?

टीम का सबसे चौंकाने वाला फैसला शुभमन गिल को बाहर करना रहा. उनके साथ ही विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है. घरेलू क्रिकेट (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में झारखंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर रहने वाले फिनिशर रिंकू सिंह ने दोबारा टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पर ओपनिंग की जिम्मेदारी रहने की संभावना है।

“संजू मेरे भाई और ईशान के लिए खुश हूं”

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम के चयन को लेकर खुशी जताई. उन्होंने लिखा “खिताब बचाने की तैयारी! शानदार टीम है. रिंकू को वापस देखकर अच्छा लगा और मेरे थम्बी संजू के लिए खुश हूँ, जो अब अभिषेक के साथ ओपनिंग करेंगे. ईशान को भी बहुत बधाई, जिन्होंने घरेलू सर्किट में कड़ी मेहनत कर अपनी रनों की भूख साबित की.”

T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल और ग्रुप

भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. भारत अपने खिताब की रक्षा के लिए ग्रुप-A में पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ भिड़ेगा.

भारत के प्रमुख मुकाबले:

7 फरवरी: बनाम USA (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

12 फरवरी: बनाम नामीबिया (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)

Related Post

15 फरवरी: बनाम पाकिस्तान (आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो)

18 फरवरी: बनाम नीदरलैंड्स (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

टूर्नामेंट के 40 ग्रुप मैच 20 फरवरी तक खेले जाएंगे, जिसके बाद 21 फरवरी से सुपर आठ (Super 8) के मुकाबले शुरू होंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज

वर्ल्ड कप से पहले, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से पांच मैचों की T20I सीरीज शुरू होगी। ये मैच नागपुर, रायपुर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे.

भारतीय स्क्वॉड (T20 वर्ल्ड कप 2026)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और ईशान किशन.

Shivani Singh

Recent Posts

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026