Categories: खेल

Suryakumar Yadav को है टी20 की कप्तानी छिनने का डर! खुद मिस्टर 360° ने बताई अंदर की बात

सूर्यकुमार यादव ने माना कि शुभमन गिल के उभार से उन्हें अपनी टी20 कप्तानी खोने का डर है, लेकिन यही डर उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है. जानिए सूर्या ने क्या कहा अपनी कप्तानी और भविष्य को लेकर.

Published by Shivani Singh

टीम इंडिया में कप्तानी के बदलाव ने क्रिकेट फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। शुरुआती खबरों में ऐसा लग रहा था कि वनडे की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में जा सकती थी, लेकिन आखिरकार यह जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई। खुद सूर्या ने इस बदलाव पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि यह स्थिति उन्हें कैसे प्रेरित कर रही है।

आइए जानते हैं, सूर्यकुमार यादव ने अपने अनुभव और गिल की कप्तानी पर क्या कहा, और यह बदलाव उनके खेल को कैसे प्रभावित कर रहा है

सूर्या ने माना उन्हें भी था कप्तानी छिनने का डर

दरअसल, सूर्या ने माना है कि उन्हें भी गिल के हाथों अपनी टी20 कप्तानी छिनने का डर है. लेकिन साथ ही, ‘मिस्टर 360’ ने यह भी कहा कि यही डर उन्हें बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करता है.

दरअसल, शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाने के बाद, बीसीसीआई ने अब रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें वनडे की कप्तानी सौंप दी है, लेकिन सूर्यकुमार यादव अभी भी टी20 की कप्तानी संभाल रहे हैं. गिल को सभी फॉर्मेट की कप्तानी दिए जाने की चर्चा है, और सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि 35 साल के सूर्या की कप्तानी भी खतरे में है। लेकिन अब सूर्या ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की है.

Related Post

इस भारतीय ने वनडे कप्तानी डेब्यू में लगाया शतक, क्या शुभमन गिल दोहरा पाएंगे इतिहास जो नहीं कर पाए 26 अन्य कप्तान?

सूर्या ने एक इंटरव्यू में कहा

सूर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा मैं ” शुभमन के लिए बहुत खुश हूँ कि वह दोनों फॉर्मेट में कप्तान बन गए हैं। उन्होंने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं झूठ नहीं बोलूँगा, यह डर हर किसी को लगता है. लेकिन यह एक ऐसा डर है जो आपको प्रेरित करता रहता है। मैदान के अंदर और बाहर, उनके और मेरे बीच की केमिस्ट्री कमाल की है. मैं जानता हूँ कि वह किस तरह के खिलाड़ी और इंसान हैं, इसलिए यह मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन मैं उनके लिए खुश हूँ.”

सूर्यकुमार ने एक प्रभावशाली भारतीय टी20I टीम का नेतृत्व किया है. दूसरी ओर, भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 2024 में 11 साल के ICC खिताब के सूखे को समाप्त किया. अब, 2027 के वनडे विश्व कप में, टीम इंडिया शुभमन गिल के युवा नेतृत्व में टूर्नामेंट में उतरेगी. रोहित और विराट के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा महत्वपूर्ण है, जो उनके भविष्य का निर्धारण करेगा.

IND vs AUS 1st ODI: पहले वनडे में ये 4 खिलाड़ी रहेंगे बाहर! जानिए, टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभावित प्लेइंग 11

Shivani Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026