पाकिस्तान में क्रिकेट के मैदान में अचानक नजर आया ‘स्पाइडरमैन’ सोशल मीडिया पर वायरल है रोमांचक वीडियो

Pakistan Spiderman Sensational Catch: टेपबॉल चैंपियनशिप के दौरान स्टैंड में बैठे एक फैन द्वारा ड्राइव लगाकर कैच पकड़ने का वीडियो वायरल है.

Published by JP Yadav

Pakistan Spiderman Sensational Catch: क्रिकेट में एक जुमला खूब चलता है- ‘पकड़ो कैच जीतो मैच’. इसके मतलब जो टीम कैच पकड़ती रहती है, वो मैच भी जीतती है. दरअसल, एक कैच कई रन बचा लेती है और विरोधी टीम को पीछे छोड़ देती है. क्रिकेट के मैदान के बाहर कोई फैन बॉल को कैच कर ले वह भी बेहद रोमांचक अंदाज में तो यह बेहद दिलचस्प हो जाता है. पिछले पाकिस्तान में हुई टेपबॉल चैंपियनशिप के दौरान स्टैंड में बैठे एक फैन ने अपनी ज़बरदस्त फुर्ती और फिटनेस से सबका ध्यान खींचा. फैन ने डाइविंग करते हुए स्पाइडर मैन के अंदाज में एक कैच पकड़ा. वह बैरिकेट के बीच से होकर बाहर निकला और क्रैश होने से बच गया. इस दौरान उसने कैच की हुई बॉल हाथ से नहीं छोड़ी. इससे फैंस उसे ‘स्पाइडरमैन’ कहने लगे. 

यहां पर बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों टेपबॉल टूर्नामेंट अपना जलवा बिखेर रहा है. फैंस को नए फॉर्मेट का रोमांच बहुत पसंद आ रहा है. इसके अलावा, लोकल खिलाड़ियों को भी अपनी रॉ स्किल दिखाने और खेल के लिए अपने पैशन को जीने का प्लेटफॉर्म मिल रहा है. इस बीच पिछले दिनों पाकिस्तान के टेपबॉल गेम में सुपरह्यूमन फैन ने सबका ध्यान खींचा. यह ड्रामा तब हुआ जब एक बैटर ने फुल-टॉस गेंद को काउ कॉर्नर के ऊपर से मारा, जो शायद छक्के के लिए था. इस बीच बॉल को फील्डर तो नहीं पकड़ा सका, लेकिन रस्सी के पार खड़ा एक फैन तेज़ी से एक्शन में आया. इसके बाद उसने एक शानदार डाइव लगाकर क्लीन कैच पूरा किया. 

Related Post

शानदार ड्राइव से पकड़ा कैच

फैन ने सिर्फ कैच ही नहीं पकड़ा, बल्कि बॉल को पकड़ने के बाद फैन तेज़ी से पास की फेंस से निकल गया, जिससे वह बाउंड्री बैरियर से टकराने से बच सके. यह एक तेज़-तर्रार भागने की कोशिश थी जिसके कारण कमेंटेटर्स ने उसकी फुर्ती के लिए उसे ‘स्पाइडरमैन’ कहा. सोशल मीडिया पर कैच करने वाले फैन की जमकर तारीफ हो रही है. यह फैन पठानी शूट में था. दिलचस्प बात यह है कि इस कैच के लिए दर्शक को ‘फैन कैच ऑफ़ द मैच’ अवॉर्ड के साथ 20,000 पाकिस्तानी रुपये भी इनाम के तौर पर दिए गए. 

वसीम अकरम भी कर चुके हैं कटेप बॉल क्रिकेट की तारीफ

यहां पर बता दें कि पाकिस्तान में खेला जाने वाला कटेप बॉल क्रिकेट एक पॉपुलर स्ट्रीट-क्रिकेट फॉर्मेट है. इसमें एक टेनिस बॉल को इलेक्ट्रिकल टेप से कसकर लपेटा जाता है, जिससे बॉल का बिहेवियर बदल जाता है. दरअसल, टेप टेनिस बॉल को भारी और तेज़ बना देती है. हवा में स्विंग करने देने से यह नॉर्मल टेनिस बॉल के मुकाबले बाउंस कम करता है. वसीम अकरम और वकार यूनिस समेत कई मशहूर क्रिकेटरों ने बताया कि कैसे टेप बॉल क्रिकेट ने उन्हें अपने करियर की शुरुआत में रिवर्स स्विंग और यॉर्कर सीखने में मदद की.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026