Categories: खेल

एक सनातनी के आंधी में उड़ गया पूरा ऑस्ट्रेलिया, केशव महाराज ने काटा ऐसा बवाल, देख घबड़ा गए  रिकी पोंटिंग

AUS VS SA: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े।

Published by Divyanshi Singh

AUS VS SA:ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मैच केर्न्स के कैज़लिस स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन को 98 रनों से हरा दिया। मुकाबले में  दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं केशव महाराज ने गेंद कमाल का प्रर्दशन कर मुकाबले के जीतवाने में बड़ी भूमिका निभाई। 

दक्षिण अफ्रीका की शानदार बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी 65 रनों की पारी खेली। 

केशव महाराज ने मचाया बवाल

मुकाबले में केशव महाराज के गेंदबाजी ने सबको चौंका दिया। केशव महाराज के सामने कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ टिक नहीं सका। उन्होंने 10 ओवरों में 33 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होने अपने शुरुआती  26 गेंदों में ही ये 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के खेमे में तहलका मचा दिया। केशव महाराज के इस प्रर्दशन की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ़ 89 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए।

मिशेल मार्श ने खेली जुझारू पारी

297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने बड़ी चुनौती थी। ट्रैविस हेड और कप्तान मिशेल मार्श ने पारी की अच्छी शुरुआत की, लेकिन केर्न्स की पिच धीमी और स्पिनरों के लिए मददगार साबित हुई। हालाकि ऑस्ट्रेलिया के तरफ से मिशेल मार्श ने 88 रनों की जुझारू पारी खेली। लेकिन उनकी ये मेहनत काम नहीं आई और । ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 98 रनों से जीत लिया।

India Womens ODI WC Squad: महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस स्टार को नहीं मिली जगह, हरमनप्रीत संभालेंगी कमान

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी जोश हेज़लवुड ने कसी हुई गेंदबाज़ी की, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा ट्रैविस हेड की रही। इस बल्लेबाज़ ने पार्ट-टाइम ऑफ़ स्पिन गेंदबाज़ी करते हुए अहम विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका को 300 रनों के आंकड़े तक पहुँचने से रोक दिया। ट्रैविस हेड ने कुल 4 विकेट लिए। उनके अलावा बेन ड्वारशुइस ने 2 और एडम जम्पा ने 1 विकेट लिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आया ऐसा सवाल, सुन सकपका गई BCCI, सवाल सुनते ही भाग खड़े हुए आगरकर और सूर्य कुमार यादव

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: AUS VS SA

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026