Categories: खेल

Sanju Samson To CSK Trade Deal: दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, संजू सैमसन को नहीं मिलेगी CSK की कप्तानी, जानिए क्यों है ऐसा?

Sanju Samson To CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक हाई प्रोफाइल डील को लेकर बातचीत चल रही है. इस डील में रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन और सैम करन का नाम शामिल है. लेकिन भारतीय टीम के एक दिग्गज का मानना है संजू सैमसन को CSK की कप्तानी नहीं मिलेगी.

Published by Pradeep Kumar

Sanju Samson Trade Deal TO CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा की ट्रेड डील को लेकर बात चल रही है. ये बदलाव आईपीएल के सबसे बड़े बदलावों में से एक होने वाला है, लेकिन अब इस डील को लेकर चेन्नई और राजस्थान के पूर्व खिलाड़ी आर.अश्विन ने अपनी राय रखी है. अश्विन का मानना है कि संजू सैमसन CSK के लिए अहम किरदार निभा सकते हैं और उनकी कई समस्याओं का हल निकाल सकते हैं, लेकिन संजू को चेन्नई में जाते ही कप्तानी नहीं मिलेगी. उन्हें कप्तानी के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है. 
 
‘संजू को नहीं मिलेगी कप्तानी’

अश्विन का मानना है कि संजू सैमसन CSK के लिए अभी कप्तान का ऑप्शन नहीं है. हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि वो भविष्य में इस टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आ सकते हैं. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर ASH KI BAAT में कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि संजू सैमसन को CSK में तुरंत कप्तानी दी जाएगी, क्योंकि यह उनका पहला साल होगा. लेकिन अगर ट्रेड होता है, तो वे भविष्य में टीम की कप्तानी के विकल्प जरूर बन सकते हैं.’

टॉप ऑर्डर को मजबूत करेंगे संजू सैमसन 

अश्विन ने कहा कि संजू सैमसन के टीम में आने से  CSK का टॉप ऑर्डर मजबूत हो जाएगा. धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन IPL 2025 के बीच में ही  चोट के चलते ऋतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट से बाहर हो गए और फिर धोनी ने टीम की कमान संभाली थी. अब जब CSK संजू सैमसन को अपने बेडे में शामिल करने की कोशिश कर रही है, तो यह लगभग तय माना जा रहा है कि IPL 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है.

नंबर-3 पर खेल सकते हैं ऋतुराज

सैमसन के CSK में आने के बाद संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ नंबर-3 पर आ सकते हैं. इससे टीम का बैलेंस सही हो जाएगा. हालांकि अगले सीजन से पहले CSK को एक बड़ी दिक्कत का भी सामना करना होगा और वो है कि CSK को नया स्पिनर और फिनिशर कहां से मिलेगा?

Related Post

ये भी पढ़ें-IPL 2026: सिर्फ 48 घंटे और…फिर हो जाएगा Samson और Jadeja का ट्रेड! जानिए कहां फंसा है पेच?

कहां से मिलेगा जडेजा का रिप्लेसमेंट?

अश्विन ने संजू सैमसन के बाद लंबे समय तक अपने जोड़ीदार रहे रवींद्र जडेजा को लेकर भी बात की. अश्विन ने कहा कि रवींद्र जडेजा और CSK का रिश्ता काफी पुराना है और ये एक इमोश्नल बॉन्ड है. ‘जडेजा चेन्नई के लिए छोटा नाम नहीं है. उनका इस टीम से गहरा रिश्ता है. उनको ट्रेड करना CSK के लिए बड़ा फैसला है.’ लेकिन अब चेन्नई के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब चेन्नई की टीम को एक स्पिन गेंदबाज़ के साथ-साथ एक लोअर ऑडर बल्लेबाज़ भी ढूंढना होगा.

ये भी पढ़ें- Shreyas Iyer Update: श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या द.अफ्रीका ODI सीरीज में होगी वापसी?

Pradeep Kumar

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026