T20 World Cup India: कौन हैं वो 5 खिलाड़ी, जिनकी वजह से फाइनल में भारत ने रचा इतिहास; तीसरी बार बनाया चैंपियन

t20 world cup india: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 86 रन से हराया और खिताब लगातार दूसरी बार जीता.

Published by JP Yadav

t20 world cup india: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च, 2026) को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. फाइनल मुकाबले में कई रिकॉर्ड बनाते हुए तीन बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का कीर्तिमान बनाया. भारत 2007 और 2024 के बाद 2026 में तीन बार वर्ल्ड चैंपियन बना. ऐसा करने वाली टीम इंडिया विश्व की पहली टीम बन गई है.  यहां पर हम बता रहे हैं कि कौन से वो 5 खिलाड़ रहे, जो बने फाइनल में भारत की जीत के हीरो.

संजू ने लगाई फिफ्टी की हैट्रिक

फाइनल मुकाबले में भी संजू सैमसन ने पहले तो अभिषेक शर्मा के साथ शानदारी साझेदारी की और पिर ईशान किशन के साथ मिलकर रन गति रुकने नहीं दी. संजू ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इससे पहले सुपर-8 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 97, सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड के विरुद्ध 89 और और फाइनल में कीवी टीम के खिलाफ उन्‍होंने फिफ्टी लगाई. वह शतक के करीब जाकर आउट हुए. विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली.

जसप्रीत बुमराह ने की शानदार गेंदबाजी

 इंग्लैंड के खिलाफ भी जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और भारत के लिए जीत में अहम भूमिका निभाई. सेमीफाइनल में 33 रन देकर 1 विकेट लिया था और बुमराह ने अपने आखिरी 2 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए. जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट किया. ईशान ने रचिन का अविश्‍वसनीय कैच लिया. इसके बाद अगले यानी 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्‍लेन फिलिप्‍स (5) को बोल्‍ड किया. दरअसल, जसप्रीत के दबाव के चलते अक्षर को विकेट मिला.

शिवम दुबे की धमाकेदार बल्लेबाजी

शिवम दुबे ने फाइनल मुकाबले में शानदारी बल्लबाजी की. 20वें ओवर में शिवम दुबे ने कई छक्के लगाकर यानी हवाई फायर कर भारत का स्‍कोर 250 के पार पहुंचा दिया. 20वें ओवर में शिवम दुबे ने 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए. वह 8 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे.शिवम दुबे की इस पारी में 1 चौका और 4 छक्के शामिल थे.

अभिषेक शर्मा की वापसी

लगातार फ्लॉप चल रहे अभिषेक शर्मा ने फाइनल में शानदारी वापसी की. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी के दौरान कीवी स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को जमकर धोया. अभिषेक की बल्लेबाजी के चलते ही भारत को पावरप्ले में ही मैच पर पकड़ बनाने का मौका दिया. 

ईशान ने की शानदारी बैटिंग

ईशान किशन ने अपनी शानदार फिफ्टी पूरी की. उन्होंने 25 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। ईशान की पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने संजू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी की. यहां से आगे की राह भारत की आसान हो गई. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

मिस इंडिया अर्थ प्रतिभागी सायली सुर्वे हुईं ‘लव जिहाद’ का शिकार! हिंदू धर्म में की वापसी

Sayali Surve News: यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में इंदापुर…

March 9, 2026

अब एटीएम से बिना कार्ड निकालें कैश! यूपीआई से मिनटों में मिलेंगे पैसे

ATM Withdrawal Tips: पहले अगर एटीएम कार्ड घर पर रह जाता था तो परेशानी हो…

March 9, 2026

जेल से भागे तो भी नहीं होगी सजा! इस देश का कानून कर देगा हैरान; जानिए चौंकाने वाली वजह

Prison Escape Law: दुनियाभर में हमने देखा है कि अंग कैदी जेल तोड़कर भागते हैं,…

March 9, 2026

LPG refill rule changed: एलपीजी रिफिल का वेटिंग पीरियड बढ़ा; अब इतने दिन तक करना होगा इंतजार

LPG Minimum waiting period: रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश के किसी भी पंप…

March 9, 2026