Categories: खेल

हाई स्कूल में हुआ प्यार, लेकिन 10 साल बाद किया प्रपोज, Ravichandran Ashwin की लव स्टोरी जान रह जाएंगे हैरान

Ravichandran Ashwin Love Story:अश्विन की इस शानदार उपलब्धि के पीछे एक महिला का हाथ है जिसे वह हाई स्कूल के समय से प्यार करते थे।

Published by Divyanshi Singh

Ravichandran Ashwin Love Story: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद अब अश्विन ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी दी। अपने एक्स हैंडल पर आईपीएल से संन्यास की घोषणा करते हुए अश्विन ने इस बड़े फैसले के पीछे की वजह भी बताई। अश्विन ने बताया है कि अब वह क्या करने वाले हैं। अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में 5 टीमों के लिए योगदान दिया है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 221 मैच खेले हैं।अश्विन की इस शानदार उपलब्धि के पीछे एक महिला का हाथ है जिसे वह हाई स्कूल के समय से प्यार करते थे।

जी हाँ, यह उनकी पत्नी प्रीति नारायणन हैं जिन्होंने शुरुआती दौर से ही उनके खेल को देखा है और हमेशा उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हैं। अश्विन और प्रीति की प्रेम कहानी पुराने ज़माने के रोमांस और किस्मत के अद्भुत खेल की कहानी है। आइए जानते हैं कि कैसे उन्हें प्यार हुआ और कैसे वो हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

Ravichandran Ashwin को पहली नज़र में ही हो गया प्यार

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नारायणन एक ही स्कूल में पढ़ते थे। अश्विन को प्रीति से पहली नज़र में ही प्यार हो गया था। उस समय वह सातवीं कक्षा में थे। स्कूल में सभी जानते थे कि अश्विन को प्रीति पर क्रश है। लेकिन क्रिकेट की वजह से अश्विन को स्कूल बदलना पड़ा और फिर वह अपने प्यार का इज़हार नहीं कर पाए।

बात करने के ढूंढ़ते थे बहाने

स्कूल बदलने के बावजूद, आर अश्विन प्रीति नारायणन से बात करने के नए-नए बहाने ढूँढ़ते रहते थे। दोनों लगातार संपर्क में रहे। बाद में प्रीति भी मन ही मन अश्विन को पसंद करने लगीं।

प्रपोज़ करने में लिया समय

स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद, जहाँ अश्विन क्रिकेट में व्यस्त हो गए, वहीं प्रीति एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने लगीं। दोनों जब भी समय मिलता, मिलते रहते थे। हालाँकि, इन सबके बावजूद, दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज़ नहीं किया।

Related Post

10 साल बाद किया प्यार का इज़हा

जब आर अश्विन आईपीएल फ्रैंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल हुए, तब प्रीति इस टीम का सोशल मीडिया हैंडल संभालती थीं। दोनों की अचानक चेन्नई सुपर किंग्स के एक इवेंट में मुलाकात हुई। इसी दौरान अश्विन ने ठान लिया था कि आज वह प्रीति को अपने दिल की बात बताएँगे। और हुआ भी यही। अश्विन ने 10 साल बाद अपने प्यार का इज़हार किया।

2011 में हुई शादी

आर अश्विन और प्रीति नारायणन की शादी 13 नवंबर 2011 को हुई थी। शादी के बाद, प्रीति कई बार कह चुकी हैं कि भले ही अब दोनों पति-पत्नी हैं, लेकिन उनके बीच दोस्ती अभी भी बरकरार है। दोनों में अब भी खूब झगड़ा होता है, लेकिन दोनों जल्द ही इसे सुलझा लेते हैं।

क्या करती हैं प्रीति

आर अश्विन और प्रीति नारायणन के बीच बहुत प्यार है। जब भी समय मिलता है, प्रीति अपने पति अश्विन का मैच देखने स्टेडियम पहुँच जाती हैं। मुश्किल समय में प्रीति अपने पति का खूब साथ देती हैं। यानी अश्विन की पत्नी उन्हें मानसिक रूप से काफी मजबूती देती हैं। प्रीति बी.टेक स्नातक हैं। वर्तमान में वह एक गृहिणी हैं।

दो बेटियों के बाप हैं आर अश्विन

आर अश्विन और प्रीति नारायणन की दो बेटियाँ हैं। बड़ी बेटी का नाम अकीरा है जिसका जन्म 2015 में हुआ था जबकि दूसरी बेटी का नाम आध्या है जिसका जन्म 21 दिसंबर 2016 को हुआ था।

अपनी बेटी पर बीती तो…कांडी थे Nikki के मायके वाले, अपनी ही बहू पर किया जुल्म; खुद भाभी ने दी गवाही

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026