67 साल का सपना…, 9 विकेट लेने के बावजूद शमी की मेहनत बेकार, जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025-26 एलीट का दूसरा सेमीफाइनल 15 फरवरी को कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर और बंगाल के बीच खेला जा रहा है.

Published by Mohammad Nematullah

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025-26 एलीट का दूसरा सेमीफाइनल 15 फरवरी को कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर और बंगाल के बीच खेला जा रहा है. मैच खेल के चौथे दिन खत्म हुआ. जम्मू-कश्मीर ने यह मैच 6 विकेट से बंगाल को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर लिया है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है. 

मोहम्मद शमी का शानदार प्रदर्शन

भले ही बंगाल सेमीफाइनल हार गया है. लेकिन भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी से एक बार फिर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है. शमी ने पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 1 विकेट लेकर मैच में कुल 9 विकेट लिए है. 

क्या ऑस्ट्रेलिया की तरह पाकिस्तान भी होगा बदकिस्मत, आज शाम को हो सकता है वर्ल्ड कप से बाहर!

कौन हुआ प्लेयर ऑफ द मैच

जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी अपने प्रदर्शन से घरेलू क्रिकेट में धूम मचा रहा है. रणजी ट्राफी सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी नबी ने दबदबा बनाए रखा है. उन्होंने दोनों इनिंग्स में कुल 9 विकेट लिए है. उन्होंने पहली इनिंग्स में बल्ले से 42 रन ही बनाए. उन्हें उनके ऑल-राउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है. 

Related Post

ऐसा रहा सेमी-फाइनल मैच

जम्मू कश्मीर के कैप्टन पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. बंगाल ने पहली इनिंग्स में सुदीप कुमार के 146 रन की मदद से 328 रन बनाए. आकिब नबी ने इनिंग्स की शुरुआत की और सुनील कुमार ने भी तीन विकेट लिए थे. इसके बाद जम्मू कश्मीर पहली इनिंग्स में 302 रन पर ऑल आउट हो गई थी.

T20 World Cup 2026: कंगारुओं को लगा झटका! ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, टूर्नामेंट में आया बड़ा उलटफेर

जम्मू कश्मीर के लिए अब्दुल समद ने 82 रन बनाए. कैप्टन पारस डोगरा ने भी 58 रन बनाए, पहली इनिंग्स के बाद बंगाल को 26 रन की लीड मिली थी. मोहम्मद शमी ने पहली इनिंग्स में बंगाल के लिए आठ विकेट लिए थे. इसके बाद जम्मू कश्मीर ने दूसरी इनिंग्स में शानदार बॉलिंग करते हुए बंगाल को सिर्फ़ 99 रन पर ऑल आउट कर दिया था. जम्मू और कश्मीर के लिए आकिब नबी और सुनील कुमार ने चार-चार विकेट लिए थे. बंगाल जम्मू-कश्मीर को सिर्फ़ 126 रन का टारगेट दे पाया था.

जम्मू-कश्मीर ने 126 रन का रिकॉर्ड टारगेट छह विकेट रहते हासिल कर लिया है. वंश शर्मा ने नाबाद 43 रन बनाए, अब्दुल समद भी 30 रन बनाकर नाबाद रहे. आकाशदीप ने दूसरी पारी में तीन विकेट लिए है. मोहम्मद शमी ने भी एक विकेट लिया है.

Today Weather Live Updates: कश्मीर से लेकर दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, यहां पढ़िये मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026

रणवीर सिंह नहीं, ये शख्स है ‘धुरंधर’ की जान…अदित्य धर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

Aditya Dhar On Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर…

April 5, 2026