Categories: खेल

India vs Pakistan: रमीज़ राजा ने पाइक्रॉफ्ट को बताया ‘भारत का फिक्सर’, पेश किए जो आंकड़े वो निकले बेबुनियाद

Ramiz Raja: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और पूर्व PCB के चेयरपर्सन रमीज़ राजा का भारत-पाकिस्तान विवाद के बाद बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने रेफ़री पाइक्रॉफ्ट को भारत का परमानेंट फिक्सर बताया. पढ़ें पूरी खबर.

Published by Sharim Ansari

Asia Cup 2025: रमीज़ राजा ने बुधवार को एक विवादित बयान देते हुए मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को भारत का परमानेंट फिक्सर बताया. उन्होंने दावा किया कि पाइक्रॉफ्ट हर भारत के मैच में उपस्थित रहते हैं. रमीज़ राजा का यह बयान तब आया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले ही हाथ मिलाने के विवाद को लेकर पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, जिसे ICC ने बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था.

रमीज़ राजा का बयान और गलत दावा

रमीज़ राजा ने कहा कि यह दिलचस्प है. मुझे लगता है कि जब एंडी पाइक्रॉफ्ट होते हैं, तो मैच भारत का होता है. वह उनके फेवरेट हैं. जब भी मैं टॉस के समय होता हूँ, मुझे एहसास होता है कि पाइक्रॉफ्ट उनके लिए हमेशा से एक परमानेंट फिक्सर रहे हैं. अगर हम आंकड़ों की बात करें तो वह भारत के मैचों में 90 बार रेफ़री रहे हैं. यह बहुत एकतरफ़ा है. इस तरह की चीज़ें नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह एक न्यूट्रल प्लेटफार्म है, इसलिए मैच रेफ़री होते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हर बार उनका (पाइक्रॉफ्ट) इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, रमीज़ राजा के ये आंकड़े गलत हैं – पाइक्रॉफ्ट ने भारत के लिए 124 मैचों में रेफ़री की है, पाकिस्तान के लिए 103 मैच और इंग्लैंड के लिए 107 मैच.

Asia Cup Super 4: विवाद के बाद फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, 21 सितंबर को सुपर-4 में दूसरी टक्कर

Related Post

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारी जीत है. यह एक नाज़ुक स्थिति थी. भावनाएं बहुत ज़्यादा थीं. मुझे खुशी है कि हमने भावनाओं में बहकर कोई फ़ैसला नहीं लिया. मेरी सबसे बड़ी आपत्ति मैच के बाद के प्रेजेंटेशन में कही गई बातों पर थी. अगर माफ़ी मांग ली गई है, तो अच्छी बात है.

एक बार फिर कट्टर विरोधी आमने-सामने

यह विवाद भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हाथ न मिलाने की घटना से जुड़ा है, जिसे PCB ने क्रिकेट स्पिरिट के खिलाफ बताया था. PCB ने पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की, लेकिन ICC ने इसे ठुकरा दिया. अब भारत और पाकिस्तान 21 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में फिर से आमने-सामने होंगे. मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और सोनी लिव ऐप व वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

Asia Cup 2025: हाथ न मिलाने के विवाद में उलझा पाकिस्तान का भविष्य, PCB की फिर से शिकायत, ICC का अड़ियल रुख

Sharim Ansari

Recent Posts

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026