Categories: खेल

PM Modi Congratulates Team India: एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी ऐसी बधाई, पाकिस्तानियों को लगी मिर्ची

Team India win Asia Cup: दुबई के मैदान पर जैसे ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाकर एशिया कर का खिताब जीता. उसके तुरंत बाद पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई संदेश दिया.

Published by Pradeep Kumar

PM Modi On Asia Cup Win:  टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को पटखनी देकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम की इस शानदार जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इस शानदार जीत पर बधाई दी. टीम इंडिया को पाकिस्तान पर 5 विकेट से मिली इस जीत के बाद मोदी जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देने के साथ-साथ पाकिस्तान को रोस्ट भी कर दिया. चलिए आपको बताते हैं कि अपने इस पोस्ट में पीएम मोदी ने ऐसा क्या लिख दिया जिससे पाकिस्तान को मिर्ची लग गई.

PM मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

दुबई के मैदान पर जैसे ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाकर एशिया कप का खिताब जीता. उसके तुरंत बाद पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया. इस पोस्ट में मोदी जी ने लिखा, #Operationsindoor ‘खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही है- भारत की जीत. हमारे क्रिकेटर्स को बधाई’.

पाकिस्तान को लगी मिर्ची

भारत के सामने पाकिस्तान की करारी शिकस्त का सिलसिला बॉर्डर से लेकर मैदान तक बरकरार है. कुछ महीने पहले ही ऑपरेशन सिंदूर में जहां भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को तबाह किया. वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम ने भी पाकिस्तान को हर स्तर पर हराते हुए एशिया कप का खिताब जीत लिया. ऊपर से पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने पाकिस्तान के जख्मों पर नमक का काम किया है. पीएम मोदी की सिर्फ 3 लाइनों ने पाकिस्तान को ऐसा दर्द दिया है, जिसे पाकिस्तान लंबे अरसे तक याद रखेगा.

Related Post

एशिया कप को लेकर हुआ विवाद

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के वक्त में खेले गए इस एशिया कप को लेकर काफी विवाद हो रहा था. मगर टीम इंडिया ने तमाम तरह के विवादों और बहिष्कार की मांग के बीच पाकिस्तान को मैदान पर एक नही, दो नहीं बल्कि लगातार 3 बार पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया. इसमें तीसरी जीत सबसे खास थी क्योंकि ये फाइनल में आई, जहां टीम इंडिया ने खिताब जीत लिया.

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan Asia Cup Final: टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को औकात दिखाई, कुछ इस तरह से अक्ल ठिकाने लगाई

ये भी पढ़ें- Suryakumar Yadav Poor Record in Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की लुटिया डूबाई, पूरे एशिया कप में फजीहत करवाई

Pradeep Kumar
Published by Pradeep Kumar

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026