Categories: खेल

Asia Cup News: इज़्ज़त बचाने के लिए पाकिस्तान ने की ICC से गुज़ारिश, पीछे हटते तो हो जाता नुकसान

"Handshake Controversy" मामले में पाकिस्तान की अपील ICC से खारिज हो जाने के बाद, मोहसिन नक़वी की प्रतिष्ठा बचाने के लिए PCB ने ICC से रेफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाकर रिची रिचर्डसन को पद पर रखने की बात कही.

Published by Sharim Ansari

UAE vs Pakistan: एशिया कप का छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इस घटना को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC में शिकायत भी दर्ज की थी, जिसको फिर सिरे से खारिज कर दिया गया. पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर इलज़ाम लगाते हुए उनको हटाने की मांग भी की थी. साथ ही, पाकिस्तान ने एशिया कप से बहार होने की धमकी भी दी थी. 

पाकिस्तान का अगला मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को दुबई में यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE) के साथ होना है. मंगलवार को पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान में अभ्यास कर रहे थे, मगर उनको इस बात की पुष्टि नहीं थी कि वे अगले मैच में खेलेंगे या नहीं. वे इस्लामाबाद से अप्रूवल का इंतज़ार कर रहे थे.

इस स्थिति से बचने के लिए पाकिस्तानी टीम ने मैच से पहले मंगलवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा नहीं लिया. हालांकि, कुछ देर बाद वे मैदान में अभ्यास करने पहुंचे, जबकि उस दौरान उनके चेहरे कुछ और ही बता रहे थे.

Pakistan Asia Cup Controversy: पाकिस्तान ने मैच से पहले रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें वजह

Related Post

ICC का मध्य-मार्ग समझौता

न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने बताया कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की जगह Pakistan vs UAE मैच में रिची रिचर्डसन रेफरी की भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बार-बार दरख़्वास्त करने पर ICC ने एक बीच का रास्ता निकला है. आख़िरकार, इस समझौते के बाद ACC चेयरमैन मोहसिन नक़वी अपने देश में इज़्ज़त बरकरार रखने में थोड़े सफ़ल साबित हुए. अभी यह बात पक्की नहीं है कि एंडी पाइक्रॉफ्ट पाकिस्तान के अगले मैच में रेफरी होंगे या नहीं.

पाकिस्तान की ICC से गुज़ारिश

हाथ न मिलाने के विवाद के बाद पाकिस्तान कोई न कोई ड्रामा करता नज़र आया. ICC द्वारा PCB की अपील खारिज कर देने के बाद मंगलवार का दिन चर्चाओं से घिरा रहा. जिससे यह प्रतीत हुआ कि PCB दिनभर ICC से यही गुज़ारिश करता रहा कि पाइक्रॉफ्ट को हटाकर रिची रिचर्डसन को रेफरी बनाया जाए, ताकि PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी की प्रतिष्ठा बानी रहे. बता दें, मोहसिन नक़वी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं.

पाकिस्तान अगर एशिया कप से हटता है तो उसे 140 करोड़ रूपए का नुक्सान हो सकता है, जो कि एक बड़ी हानि का कारण बन सकता है. ऐसे में पाकिस्तान धमकी देने के बाद भी हटने की स्थिति में नहीं था. उसके पास सिर्फ एक ही रास्ता था कि वह ICC से Pak vs UAE मैच में पाइक्रॉफ्ट को रेफरी की पोजीशन से हटाने कि गुज़ारिश करे.

PCB Boycott Speculation: पाकिस्तान का एशिआ कप से हटने का निर्णय आज ? रेफरी पाइक्रॉफ्ट को विश्राम

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026