Categories: खेल

अगले 5 साल तक खेलूंगा, लेकिन… IPL से संन्यास पर MS Dhoni की बड़ी घोषणा, सुन टूट जाएगा CSK फैंस का दिल!

डॉक्टर ने सिर्फ आंखों की रोशनी के लिए अनुमति दी है, मेरे शरीर के लिए नहीं। ऐसे में मैं सिर्फ आंखों से क्रिकेट नहीं खेल सकता।"

Published by Ashish Rai

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। इसके बाद धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की अटकलें लगने लगीं, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ऐसा खुलासा किया है, जिससे क्रिकेट प्रशंसक हैरान रह गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने पांच साल और खेलने की बात कही, लेकिन इस दौरान धोनी ने अपनी फिटनेस को लेकर एक बड़ी बात कही। इसी वजह से उनके आईपीएल में खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है।

IND VS ENG 5th Test: रविंद्र जड़ेजा के लिए इंग्लैंड के इस शख्स ने बदली टी-शर्ट, वायरल हो रहा है खूबसूरत वीडियो

धोनी ने क्या कहा?

चेन्नई में एक कार्यक्रम के दरम्यान धोनी से आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर प्रश्न किया गया। इस पर उन्होंने कहा, “मुझे अगले 5 साल तक क्रिकेट खेलने की परमिशन मिल गई है, हालाँकि डॉक्टर ने सिर्फ आंखों की रोशनी के लिए अनुमति दी है, मेरे शरीर के लिए नहीं। ऐसे में मैं सिर्फ आंखों से क्रिकेट नहीं खेल सकता।”

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने 14 मैच खेले, जिनमें धोनी 13 पारियों में 24.50 की औसत से सिर्फ़ 196 रन ही बना पाए। इस सीज़न में उनकी टीम का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा और टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। इसके बावजूद टीम प्रबंधन उन पर काफ़ी भरोसा दिखा रहा है।

Related Post

चेन्नई से ख़ास रिश्ता

इंटरव्यू के दौरान माही ने चेन्नई से अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “हमारा रिश्ता बहुत पुराना है। आईपीएल शुरू होने से पहले से ही था। साल 2005 में मैंने अपना पहला टेस्ट चेन्नई में ही खेला था। तब से मेरे और चेन्नई के बीच एक ख़ास रिश्ता बन गया है। इसके बाद सीएसके से जुड़कर यह रिश्ता और भी मज़बूत हो गया, क्योंकि आईपीएल के दौरान मैं यहाँ 40 से 50 दिन बिताता हूँ।” धोनी ने कहा कि चेन्नई ने मुझे एक बेहतर इंसान और क्रिकेटर बनने में काफ़ी मदद की। जो चीज़ें चेन्नई के लिए अच्छी हैं, वो मेरे लिए भी अच्छी हैं। इस दौरान उन्होंने सीएसके के बल्लेबाज़ी क्रम को लेकर चिंता जताई।

सीएसके की बल्लेबाज़ी चिंता का विषय

इंटरव्यू के दौरान धोनी ने कहा कि आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने से हमारा बल्लेबाज़ी क्रम गड़बड़ा गया था। अगर वह अगले सीज़न में वापसी करते हैं, तो इसमें कुछ सुधार ज़रूर होगा। उन्होंने संभावना जताई कि गायकवाड़ अगले सीज़न में फिर से टीम की कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिनी ऑक्शन में कुछ और अच्छे खिलाड़ी हमारे साथ जुड़ सकते हैं, जिससे हमारी बल्लेबाजी मजबूत होगी।

मोहम्मद सिराज को चप्पल…, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भारतीय गेंदबाज को लेकर ऐसा क्या कहा? मच गया हंगामा

Ashish Rai

Recent Posts

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026