Categories: खेल

‘वो सच में बहुत खूबसूरत है…’, Grace Hayden ने इस भारतीय खिलाड़ी के लिए कही ऐसी बात, वायरल हो गया VIDEO

Grace Hayden: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने हाल ही में अपने पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान के बारे में एक बड़ी बात कही है।

Published by

Grace Hayden: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने हाल ही में अपने पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान के बारे में एक बड़ी बात कही है। ग्रेस हेडन की बात करें तो वह इस समय दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में एंकर की भूमिका निभा रही हैं। डीपीएल टूर्नामेंट ने उन्हें यह अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। हाल ही में उनसे पूछा गया कि उन्हें कौन सा भारतीय क्रिकेटर बहुत पसंद है। इसका जवाब देते हुए ग्रेस ने दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली का नाम लिया।

विराट कोहली के लिए कही बड़ी बात

विराट कोहली की तारीफ करते हुए ग्रेस हेडन ने कहा, “पुरुष भारतीय क्रिकेटरों में मेरा पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली है। वह बादशाह हैं। वह वाकई एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनके चेहरे पर जो भाव हैं, और बहुत से लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। वह वाकई बहुत खूबसूरत हैं।”

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के दुनिया भर में बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इतना ही नहीं, कई युवा खिलाड़ी भी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। कोहली आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए नज़र आए थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन किया और इसी की बदौलत फ्रैंचाइज़ी ने आईपीएल 2025 का फाइनल जीता। कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 15 मैचों में 54.75 की औसत से 657 रन बनाए। उन्होंने इस सीज़न में 8 अर्धशतक भी लगाए। कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 73 रन रहा।

Related Post

ICC ODI Rankings: हिटमैन ने किया बड़ा धमाका! ICC रैंकिंग में बाबर आजम को छोड़ा पीछे, टॉप 5 में 3 भारतीय शामिल

कोहली अब किस सीरीज़ में खेलते नज़र आ सकते हैं?

विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले यह बड़ा फैसला लिया। इतना ही नहीं, आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद उन्होंने टी20 प्रारूप को भी अलविदा कह दिया। अब कोहली अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ में खेलते नज़र आ सकते हैं।

Shubman Gill: भारतीय कप्तान के आगे नतमस्तक हुआ ICC, दिया ये बड़ा सम्मान, ट्रिपल सेंचुरी ठोकने वाला देखता रह गया मुंह

Published by

Recent Posts

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026