Home > खेल > KKR vs PBKS Weather Forecast: कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम गरजेंगे बादल या मैदान में लगेंगे छक्के, जानें कैसी रहेगी पिच रिपोर्ट?

KKR vs PBKS Weather Forecast: कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम गरजेंगे बादल या मैदान में लगेंगे छक्के, जानें कैसी रहेगी पिच रिपोर्ट?

KKR vs PBKS Weather Forecast: आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 12वां मुकाबला KKR vs PBKS के बीच होने वाला है. ऐसे में अगर मौसम की बात करें तो थोड़ा खराब नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम.

By: sanskritij jaipuria | Published: April 6, 2026 3:14:11 PM IST



KKR vs PBKS  Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में Kolkata Knight Riders की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. तीन बार की चैंपियन टीम लगातार दो मुकाबले हार चुकी है, जिससे उनकी रणनीतियों पर सवाल उठने लगे हैं. खासकर गेंदबाजी विभाग में कमजोरी साफ दिखी है, क्योंकि दोनों मैचों में टीम ने 220 से ज्यादा रन लुटाए. खिलाड़ियों की चोटें और खराब फॉर्म भी टीम के प्रदर्शन को प्रभावित कर रही हैं. अब KKR अपने पहले अंक की तलाश में मैदान पर उतरेगी.

वहीं दूसरी ओर, Punjab Kings ने इस सीजन की शानदार शुरुआत की है. टीम ने लगातार दो जीत दर्ज की हैं और अब उनकी नजरें जीत की हैट्रिक पर हैं.  

KKR vs PBKS  Weather Forecast: मौसम रिपोर्ट

कोलकाता में मैच के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आर्द्रता 68% के आसपास हो सकती है, जिससे खिलाड़ियों को उमस का सामना करना पड़ सकता है.

KKR vs PBKS Match Details: मैच की जानकारी

 मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, मैच 12
 तारीख: 6 अप्रैल 2026 (सोमवार)
 समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)
 स्थान: Eden Gardens, कोलकाता

KKR vs PBKS Pitch Report: पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. पिछले मैच में यहां 220+ का स्कोर बन चुका है, जो दिखाता है कि ये विकेट रन बनाने के लिए शानदार है. छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को अतिरिक्त फायदा देते हैं.

हालांकि टॉस का ज्यादा असर नहीं पड़ता, लेकिन ओस (dew) के कारण पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है.

 

Advertisement