Home > खेल > KKR vs PBKS Tickets Online 2026: कहां पर होने वाला है आज KKR vs PBKS का मैच, जानें कैसे बुक करें टिकट, क्या है प्राइस?

KKR vs PBKS Tickets Online 2026: कहां पर होने वाला है आज KKR vs PBKS का मैच, जानें कैसे बुक करें टिकट, क्या है प्राइस?

KKR vs PBKS Tickets Online 2026: आज आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता के फेमस ग्राउंड ईडन गार्डन्स में होने वाला है. ऐसे में अगर आप ये मैच सामने से देखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि इसकी टिकट कैसे बुक करें और क्या है टिकट के दाम-

By: sanskritij jaipuria | Published: April 6, 2026 12:52:08 PM IST



KKR vs PBKS Tickets Online 2026: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता के फेमस ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगी. ये मैच सीजन की शुरूआत में ही काफी जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि जहां एख तरफ KKR अपनी पहली जीत को लेकर तलाश में है, वहीं दूसरी ओर PBKS अपनी जीत की सीरीज को बरकरार रखना चाहती है. ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

KKR vs PBKS 2026: मैच के बारे में जानकारी

 मैच: KKR vs PBKS, मैच 12
 तारीख: सोमवार, 6 अप्रैल 2026
 समय: शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
 जगह: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

कैसे हैं टीम के हालात?

KKR की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही है. टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है, जिससे उन पर दबाव साफ नजर आ रहा है. अब ये मैच जीतना उनके लिए वापसी का मौका है. वहीं दूसरी ओर, पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में दिख रही है. टीम ने लगातार दो मैच जीते है और इसी लय को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

IPL 2026 टिकट ऑनलाइन कैसे खरीदें

आईपीएल मैच के टिकट ऑनलाइन बुक करना सबसे आसान और सेफ तरीका है. आप BookMyShow या District ऐप के जरिए टिकट खरीद सकते हैं.

 ऑनलाइन टिकट बुक करने के आसान स्टेप्स

1. सबसे पहले BookMyShow या District ऐप डाउनलोड करें या उनकी वेबसाइट पर जाएं.
2. अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
3. ‘IPL 2026’ सर्च करें या स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर मैच सेलेक्ट करें.
4. अपनी पसंद का मैच, तारीख और टीम सेलेक्ट करें.
5. ‘Book Now’ पर क्लिक करके सीट कैटेगरी चुनें.
6. टिकट कार्ट में डालें (आमतौर पर एक अकाउंट से 4–6 टिकट की लिमिट होती है).
7. पेमेंट करें – UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग या वॉलेट से.
8. आपका ई-टिकट (QR कोड) मोबाइल और ईमेल पर मिल जाएगा.

हर टीम का अलग टिकट पार्टनर होता है, इसलिए सही प्लेटफॉर्म से ही टिकट बुक करें. ऑफलाइन टिकट स्टेडियम काउंटर पर भी मिलते हैं, लेकिन बड़े मैचों में टिकट मिलना थोड़ा मुश्किल रहता है.

KKR Vs PBKS टिकट जानकारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं. ईडन गार्डन्स में टिकट की कीमत लगभग ₹1,200 से ₹8,500 तक होती है. बड़े मैच और वीकेंड गेम्स के टिकट जल्दी खत्म हो जाते हैं.

Advertisement