KKR vs PBKS Head-to-Head: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां श्रेयस अय्यर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालने के बाद से अय्यर ने टीम को मजबूती दी है और इस सीजन में भी उनकी टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मैच जीते हैं. वहीं, केकेआर के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही है, क्योंकि टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है और अब पहली जीत की तलाश में है. ऐसे में आज के मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
KKR vs PBKS: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के बीच पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें 35 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें केकेआर ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 13 मैचों में जीत मिली है. एक मैच बे-नतीजा भी रहा है.
ईडन गार्डन्स में किसका पलड़ा भारी?
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना हमेशा से केकेआर के लिए फायदेमंद रहा है. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 10 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को सिर्फ 3 जीत मिली हैं. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि घरेलू मैदान पर केकेआर का दबदबा रहा है.
आंकड़ों पर एक नजर
कुल मुकाबले: 35
केकेआर जीते: 21
पंजाब किंग्स जीते: 13
बेनतीजा: 1
ईडन गार्डन्स में मुकाबले: 13
केकेआर जीते: 10
पंजाब किंग्स जीते: 3
आज के मैच में जहां एक ओर पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं केकेआर वापसी करने के इरादे से उतरेगी. अब देखना ये है कि कौन मारेगा बाजी.

