Kavya Maran: कौन हैं काव्या मारन, एक फैसले से भारत से पाकिस्तान तक मचा हड़कंप, जानिये X अकाउंट क्यों हुआ सस्पेंड

Who is Kavya Maran | Kavya Maran Controversy | Kavya Maran Net worth: काव्या मारन को क्रिकेट के प्रति अपने प्यार के लिए भी जाना जाता है. उनके पास शानदार कारों का एक कलेक्शन भी है. मैदान में बतौर दर्शक वह खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं.

Published by JP Yadav

Who is Kavya Maran | Kavya Maran Controversy | Kavya Maran Profile: इंडियन प्रिमियर लीग में कई सालों से पर्फोर्म कर रही सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन और सीईओ के तौर पर काम कर रहीं काव्या मारन लगातार चर्चा में रहती हैं. कभी अपनी खूबसूरती को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर. ‘द हंड्रेड’ लीग के पहले ऑक्शन में काव्या मारान की टीम ‘सनराइजर्स लीड्स’ ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 2.3 करोड़ रुपये में खरीदा है. अबरार अहमद वहीं शख्स हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर ‘Tea is Fantastic’ वाली मीम स्टोरी साझा कर भारतीय सेना और वीर जवानों के बलिदान का मज़ाक उड़ाया था. क्रिकेट के मैदान से आई इस खबर ने राष्ट्रवाद और खेल के बीच की बहस को फिर से हवा दे दी है. यह अलग बात है कि पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. 

कितनी है नेटवर्थ

चेन्नई (तमिलनाडु) में 6 अगस्त, 1992 को जन्मीं काव्या मारन औद्योगिक घराने से ताल्लुक रखती हैं. यह घराना अपने विशाल कारोबारी साम्राज्य के लिए देश के साथ-साथ दुनियभर में जाना जाता है. काव्या के पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. इसके अलावा सन ग्रुप देश के सबसे कुछ बड़े मीडिया समूहों में से एक है. कुछ साल पहले फोर्ब्स के अनुसार, कलानिधि मारन की नेट वर्थ 2.3 अरब डॉलर बताई गई है. जाहिर है कि इसमें इजाफा ही हुआ है.  कान्या मारन की निजी नेट वर्थ लगभग 409 करोड़ रुपये के आसपास है.

आईपीएल का सबसे चर्चित चेहरा हैं काव्या

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन टीम को CEO के तौर पर लीड करती हैं.  क्रिकेट के प्रति लगाव के चलते ही वह SRH के IPL सफर में सक्रिय रूप से टीम का साथ देती हैं. वह मैचों के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान पर भी मौजूद रहती हैं. यही वजह है कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO और सहमालकिन काव्या मारन पिछले कई सालों से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक में शुमार होती है. 

Related Post

परिवार में कौन-कौन

काव्या मारन की मां कावेरी मारन भी एक्टिव हैं. फिलहाल वह सन टीवी नेटवर्क की CEO हैं. इसके साथ ही कावेरी मारन देश की सबसे ज़्यादा सैलरी पाने वाली महिला एग्जीक्यूटिव में से है.  कान्या के चाचा दयानिधि मारन की बात करें तो वह द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पार्टी के एक सक्रिय नेता हैं. DMK फिलहाल तमिलनाडु में सत्ता में है. 

काव्या मारन की पढ़ाई और कॉर्पोरेट भूमिका

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने वॉरविक से MBA करने के बाद कंपनी में कदम रखा. पिछले कई सालों से वह टीम मैनेजमेंट और नीलामी की रणनीतियों पर नजर रखती हैं. काव्या मारन ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन करने के बाद UK के वॉरविक बिज़नेस स्कूल से MBA किया है. वर्ष 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की फ्रेंचाइज़ी की कमान संभालने के बाद से वह टीम के फैसले लेने की प्रक्रियाओं, नीलामी की रणनीतियों और कुल मिलाकर टीम मैनेजमेंट में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं. दरअसल, उन्होंने 2012 में डेक्कन चार्जर्स के खत्म होने के बाद, हर साल 85.05 करोड़ रुपये देकर इस फ्रेंचाइजी को खरीदा था. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Panaji Election Results 2026: पणजी नगर निगम चुनाव 2026, यहां देखें भाजपा, गोवा और कांग्रेस के विजेताओं की सूची

पणजी नगर निगम चुनाव 2026 में बीजेपी समर्थित पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.…

March 13, 2026

Peru: पेरू में बजी खतरे की घंटी! आखिर क्यों अचानक 283 जिलों में घोषित करना पड़ा आपातकाल ?

Peru state of emergency 283 districts: आधिकारिक राजपत्र 'एल पेरुआनो' की रिपोर्ट के अनुसार, पेरू…

March 13, 2026

Santy Sharma कौन हैं? बादशाह के अश्लील गाने पर कर दिया स्पोर्ट, वीडियो मेकर्स को बना दिया गुनहगार

Who is Santy Sharma: मशहूर रैपर बादशाह, जो अपने गाने 'तितरी' के विवादित बोलों की…

March 13, 2026

Menstrual Leave in India: क्या आप जानते हैं कि भारत के किन राज्यों में मिलती है पीरियड्स लीव?

Menstrual Leave in India: सुप्रीम कोर्ट ने मासिक धर्म की छुट्टी को लेकर मना कर…

March 13, 2026