Home > खेल > Cricket: क्रिकेट के मैदान पर सैकड़ों मधुमक्खियों का हमला, अंपायर को मारे 50 डंक; अचानक हो गई मौत

Cricket: क्रिकेट के मैदान पर सैकड़ों मधुमक्खियों का हमला, अंपायर को मारे 50 डंक; अचानक हो गई मौत

Kanpur News: वर्ल्ड कप T20 खेला जा रहा हैं. वहीं जहां पूरा भारत इस खेल को देखने में व्यस्त है. ऐसे में यूपी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बता दें कि यूपी के उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने मैदान में तहलका मचा दिया.

By: Heena Khan | Published: February 19, 2026 11:19:32 AM IST



Kanpur News: वर्ल्ड कप T20 खेला जा रहा हैं. वहीं जहां पूरा भारत इस खेल को देखने में व्यस्त है. ऐसे में यूपी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बता दें कि यूपी के उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने मैदान में तहलका मचा दिया. जानकारी के मुताबिक मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए. वहीं जब इस हादसे में अंपायर बचने के लिए भागने लगा, तो वो गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया. इस दौरान मक्खियों ने 50 से ज्यादा डंक मारे. उन्हें 10 मिनट तक बुरी तरह अंपायर को डंक मारा. 

8 खिलाड़ी हुए हमले के शिकार 

हैरानी की और दहशत में डाल देने वाली बात तो ये है कि मधुमक्खियों के हमले के बाद अंपायर और 8 खिलाड़ी घायल हो गए. इस हमले के दौरान सभी को कानपुर के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने अंपायर की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया.

Today Weather Live Updates: केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, समुद्र किनारे जाने से पहले नोट कर लें मौसम विभाग की चेतावनी

अंपायर की हुआ मौत 

दिल दहला देने की बात है कि बीच रास्ते में ही अंपायर ने दम तोड़ दिया. मधुमक्खियों के हमले में खिलाड़ी, अंपायर और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोग घायल हो गए. हालांकि, बाकी सभी खतरे से बाहर हैं और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है. 65 साल के मानिक गुप्ता कानपुर के रहने वाले थे. यह घटना गंगाघाट थाना इलाके में हुई. हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि मधुमक्खियों ने हमला क्यों किया—क्या बॉल उन्हें लगी या किसी ने उसे रोका.

जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने बॉलीवुड वालों से की अपील, कहा- एक और मदद…!

Advertisement