Categories: खेल

Jasprit Bumrah ने फेंकी ऐसी गेंद बल्लेबाज़ रह गया हक्का-बक्का, दूर जाकर गिरा स्टंप

IND vs WI: दिल्ली टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसी तूफानी गेंद फेंकी जिसे देखने के बाद बल्लेबाज़ हक्का-बक्का रह गया. उसे समझ ही नहीं आया कि आखिर उसके साथ हो क्या गया है?

Published by Pradeep Kumar

Jasprit Bumrah Bowling: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ काफी ज़्यादा मज़बूत कर ली है. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी पारी 518 रन बनाकर घोषित कर दी. इस मुकाबले की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने भारत की तरफ से शतक लगाए. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 248 रनों पर सिमट गई और भारतीय टीम को 270 रनों की अहम बढ़त मिल गई. भारतीय गेंदबाज़ों ने भी शानदार खेल दिखाया, कुलदीप यादव ने जहां 5 विकेट हॉल लिया तो वहीं जडेजा ने भी 3 विकेट चटकाए. लेकिन इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसी तूफानी गेंद फेंकी जिसे देखने के बाद बल्लेबाज़ हक्का-बक्का रह गया. उसे समझ ही नहीं आया कि आखिर उसके साथ हो क्या गया है और कैसे उसका स्टंप हवा में उड़ गया और वो क्लीन बोल्ड हो गया.

बुमराह ने बल्लेबाज़ को किया हक्का-बक्का

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन के लंच ब्रेक के बाद पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया और इस ओवर में बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी खैरी पियरे को पवेलियन की राह दिखाई.  बुमराह ने एक शानदार गेंद फेंकी, जिस पर पियरे चारों खाने चित नज़र आए. दरअसल वो बुमराह की इस गेंद पर डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन जब तक उनका बल्ला नीचे आता, तब तक तो स्टंप हवा में उड़ चुका था और उनका विकेट गिर चुका था. मजेदार बात ये है कि बुमराह की ये गेंद इतनी तेज़-तर्रार था कि स्टंप कलाबाजी करते हुए काफी दूर जा कर गिरा. 

खास बात ये है कि खुद का विकेट गिरने के बाद खैरी पियरे काफी हैरान और परेशान दिखाई दिए. उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर कब बुमराह की गेंद आई और कब उसने स्टंप उड़ा दिए. हालांकि बाद में खैरी पियरे ने बुमराह की इस शानदार गेंद पर उनकी तारीफ भी की और फिर बुमराह ने भी उन्हें अपने अंदाज़ में थैंक्स कहा. इस तरह से बुमराह की इस तूफानी गेंद पर बल्लेबाज़ पूरी तरह से हक्का-बक्का रह गया.

ये भी पढ़ें-IPL 2026 Auction से पहले RCB लेगी बड़ा फैसला, 3-3 धांसू खिलाड़ियों को करेगी रिलीज़!

टीम इंडिया की पकड़ मजबूत

बात अगर इस सीरीज़ की करें तो पहली ही टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में  248 रनों पर सिमटकर 270 रनों की अहम बढ़त बनाई. इसके बाद शुभमन गिल एंड कंपनी ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने का मौका दिया और विंडीज की टीम ने दूसरी पारी में तीसरे दिन के चायकाल तक 35 रन पर 3 विकेट गंवाए और भारत के पास 235 रनों की बड़ी बढ़त मजबूत कही. ऐसे में लगता है कि पहले मैच  की तरह ही भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में भी पारी से जीत दर्ज़ करते हुए विंडीज का क्लीन स्वीप कर देगी.

 ये भी पढ़ें- AFG vs BAN: LIVE मैच में अफगानी खिलाड़ी के साथ हुआ बड़ा हादसा, व्हीलचेयर पर ले जाना पड़ा बाहर

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026