SMAT 2025 में बेहतर प्रदर्शन का ईशान किशन को मिला ईनाम, 2 साल बाद टीम इंडिया में कैसे हुई वापसी?

Ishan Kishan in T20I World Cup Squad: ईशान किशन को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिला है. उन्हें SMAT 2025 में बेहतर प्रदर्शन का ईनाम मिला है.

Published by Sohail Rahman

Ishan Kishan in T20I World Cup Squad: ईशान किशन को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिला है. उन्हें SMAT 2025 में बेहतर प्रदर्शन का ईनाम मिला है. ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता है. फाइनल में कप्तान ईशान किशन ने 101 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. ईशान फाइनल में शतक बनाने वाले पहले कप्तान भी बने.

ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी (Ishan Kishan returns to the Indian team)

BCCI ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज और फरवरी 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है. शुभमन गिल को इस टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं ईशान किशन और रिंकू सिंह को मौका मिला है. इसके अलावा, गिल की जगह संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा, ईशान किशन को भी बैकअप ओपनर और बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में मौका मिला है.

शुभमन गिल को नहीं मिला मौका, संजू करेंगे ओपनिंग

जितेश की जगह दूसरे विकेटकीपर होंगे ईशान किशन (Ishan Kishan will replace Jitesh as the wicketkeeper)

साथ ही जितेश शर्मा भी टीम से बाहर कर दिए गए हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेली जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, वही 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम भी है. यानी शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर कर दिया गया है.

Related Post

2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम (2026 T20 World Cup team)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल ( उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान: शुभमन गिल की छुट्टी! ईशान-रिंकू की वापसी, इस ऑलराउंडर को मिली उपकप्तानी

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026