Categories: खेल

IPL 2026 RCB Retained Players List: डिफेंडिंग चैंपियन RCB के फैसले ने सभी को चौंकाया, 8.75 करोड़ के तूफानी खिलाड़ी को किया रिलीज़

IPL 2026 RCB Released Players List: IPL 2025 में RCB ने शानदार खेल दिखाया और 17 सालों के इंतज़ार के बाद पहली बार ट्रॉफी उठाई. लेकिन अब RCB ने अपने एक फैसले से तो सभी को हैरान कर दिया.

Published by Pradeep Kumar

IPL 2026 RCB Retained Players List: IPL 2026 के मिली ऑक्शन से पहले डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने ट्रॉफी जीतने के बाद भी कुछ बड़े खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है. इसके अलावा RCB ने अपने एक फैसले से तो सभी को हैरान कर दिया. दरअसल RCB की टीम ने 17 सालों के इंतज़ार के बाद और IPL के 18वें सीजन में पहली बार ट्रॉफी उठाई. RCB की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और जीत का परचम लहराया. भले ही RCB की टीम चैंपियन बन गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश ही किया था. इसी वजह से अब RCB ने अपनी टीम से कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है.

RCB से इस तूफानी खिलाड़ी की छुट्टी

RCB की टीम ने IPL 2025 का खिताब जीता और पहली बार IPL की ट्रॉफी उठाई, लेकिन इस बीच एक खिलाड़ी ऐसा था जिसका प्रदर्शन टीम के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. उस खिलाड़ी को बीच आईपीएल ही टीम से ड्रॉप भी करना पड़ा. ये खिलाड़ी कोई और नहीं ये थे लियम लिविंगस्टन. लियम लिविंगस्टन को RCB ने 8.75 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन फीका ही रहा. जैसा की माना ही जा रहा था कि अगले सीजन से पहले RCB की टीम इस खिलाड़ी को अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखाएगी, वहीं हुआ भी अब RCB ने लिविंस्टन को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है. इसके अलावा कुछ और भी खिलाड़ी हैं जिन्हें RCB ने अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है.

RCB के इस फैसले ने चौंकाया

RCB को आईपीएल का चैंपियन बनाने में यश दयाल ने अहम किरदार निभाया था. लेकिन इसके बाद से ही वो क्रिकेट से दूर हैं. वो ना तो यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और ना ही वो यूपी टी-20 लीग में खेल पाए. आईपीएल 2025 खत्म होते ही यश दयाल विवादों में भी फंस गए थे. लेकिन इसके बावजूद भी RCB की टीम ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए यश दयाल को रिटेन किया है. ऐसा लग रहा है कि RCB को पूरा भरोसा है कि यश दयाल IPL 2026 में मैदान पर जरुर लौटेंगे.

RCB द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमेरियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसीक सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 CSK Retained Players List: धोनी के 3-3 चहेतों की हुई CSK से छुट्टी, 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर सभी को चौंकाया

RCB द्वारा रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

लियम लिविंगस्टन, मयंक अग्रवाल, सात्विक चिकारा, लुंगी एनगिडी, टिम साइफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनोज भांडगे, मोहित राठी.

RCB की टीम नीलामी में 16.40 करोड़ रुपये का पर्स के साथ उतरेगी. 

ये भी पढ़ें- IPL 2026 MI Retained Players List: IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, 8-8 तूफानी खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखिए पूरी लिस्ट

 

Pradeep Kumar

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026