Categories: खेल

IPL 2026: ऑक्शन के आखिरी दौर में पृथ्वी शॉ को मिला खरीदार, DC ने तरस खाकर अपनी टीम में किया शामिल

Prithvi Shaw: IPL 2026 मिनी-ऑक्शन में भारतीय युवा ओपनर पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका लगा. अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाने वाले इस आक्रामक बल्लेबाज को ₹75 लाख की बेस प्राइस होने के बावजूद कोई खरीदार नहीं मिला और वह अनसोल्ड रह गए है.

Published by Mohammad Nematullah

IPL 2026 Auction, Prithvi Shaw: बैटर पृथ्वी शॉ तीसरे राउंड में सफल बोली लगी है. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपनी टीम से जोड़ा है. वह पहले भी दिल्ली के लिए खेल चुके हैं. IPL 2026 मिनी-ऑक्शन में भारतीय युवा ओपनर पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका लगा. अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाने वाले इस आक्रामक बल्लेबाज को ₹75 लाख की बेस प्राइस होने के बावजूद कोई खरीदार नहीं मिला और वह अनसोल्ड रह गए है. यह बात सभी क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाली है जो शॉ की विस्फोटक शुरुआत देने की काबिलियत से वाकिफ है.

IPL परफॉर्मेंस ग्राफ

पृथ्वी शॉ का IPL करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी और उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा स्टार माना जा रहा था. अपनी आक्रामक बैटिंग और निडर अप्रोच के लिए जाने जाने वाले शॉ ने कुछ सीजन में कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस दीं, खासकर पावरप्ले के दौरान टीम को तेज शुरुआत खेलते है.

हालांकि पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. शॉ लगातार बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे है, और उनकी फिटनेस और कंसिस्टेंसी पर सवाल उठाए गए है. जिस आखिरी टीम के लिए वह खेले थे, उसमें उन्हें सीजन के बीच में ही प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया था. उनके खराब फॉर्म और मैदान से बाहर की समस्याओं की वजह से फ्रेंचाइजी ने उन पर बड़ा दांव लगाने से परहेज किया है.

शॉ अनसोल्ड कब हुए?

यह पहली बार नहीं है जब पृथ्वी शॉ को IPL ऑक्शन में निराशा हाथ लगी है. IPL 2024 मेगा ऑक्शन में भी शॉ को कोई खरीदार नहीं मिला था. इस IPL 2026 मिनी-ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस सिर्फ ₹75 लाख थी, लेकिन इतनी कम कीमत पर भी कोई फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने को तैयार नहीं हुई. लगातार दो ऑक्शन में अनसोल्ड रहना यह दिखाता है कि फ्रेंचाइजी इस युवा बल्लेबाज पर से भरोसा खो रही है. यह शॉ के लिए एक बड़ा झटका है, जिन्हें अब भविष्य के ऑक्शन में वापसी करने के लिए भारतीय घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन करके खुद को फिर से साबित करना होगा.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Dawood Ibrahim Dead or Alive: ‘धुरंधर 2’ में कौन है ‘बड़े साहब’? दर्शकों के बीच कई थ्योरी वायरल,फैंस लगा रहे कयास

Dawood Ibrahim Dead or Alive: ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ का किरदार फिल्म का सबसे…

March 19, 2026

Uttam Nagar Tension Alert: उत्तम नगर में तनाव की आशंका, हाई कोर्ट में याचिका, ईद से पहले सुरक्षा बढ़ी

Uttam agar Tension Alert: उत्तम नगर में हालिया घटनाओं के बाद तनाव की आशंका को…

March 19, 2026

IPL History: हैट्रिक का अनोखा गणित! दो गेंदों में झटके तीन विकेट; इस गेंदबाज ने रच दिया था इतिहास

Pravin Tambe Hat-Trick: यह एक अनोखा रिकॉर्ड है, जिसे दोहराना लगभग नामुमकिन है. यह रिकॉर्ड…

March 19, 2026

Eid Special Dish: आपकी ईद की मिठास को चार चांद लगा देगी ये क्रीमी डिश, उंगली चाटेंगे लोग, जानें रेसिपी

Eid Special Dish: ईद का त्योहार आने वाला है. ऐसे में लोग तरह-तरह के पकवान…

March 19, 2026

Himanta Biswa Sarma Love Story: गर्लफ्रेंड से किया था CM बनने का वादा, 30 साल बाद क्या हुआ? दिलचस्प है स्टोरी

Himanta Biswa Sarma Love Story: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लव स्टोरी बेहद…

March 19, 2026

Ration Complaint Process: कम राशन मिल रहा है? जानें कहां करें शिकायत, सप्ताह में इस दिन करें अधिकारियों से सीधी बात

Ration Complaint Process: राशन से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी की शिकायत अब करना आसान हो…

March 19, 2026