Home > खेल > IPL 2026: IPL टीमों के लिए नई पाबंदी! BCCI ने जारी की प्रैक्टिस सेशन की सख्त गाइडलाइंस

IPL 2026: IPL टीमों के लिए नई पाबंदी! BCCI ने जारी की प्रैक्टिस सेशन की सख्त गाइडलाइंस

IPL Practice Guidelines: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत फिर से आने वाले IPL की तैयारी में लग गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्रैक्टिस सेशन के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं.

By: Heena Khan | Published: March 13, 2026 7:30:37 AM IST



 IPL Practice Guidelines: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत फिर से आने वाले IPL की तैयारी में लग गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्रैक्टिस सेशन के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं. बता दें कि इन निर्देशों के मुताबिक, अब कोई भी टीम ऐसी पिच पर प्रैक्टिस नहीं कर सकती, जिसका इस्तेमाल पहले ही किसी दूसरी टीम ने अपने नेट सेशन के दौरान किया हो. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI द्वारा फ्रेंचाइज़ियों के साथ साझा किए गए प्रैक्टिस-सेशन के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अगर एक टीम दूसरी टीम के तुरंत बाद प्रैक्टिस करती है, तो नए नेट तैयार किए जाने चाहिए.

दे दिए नए निर्देश 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांच-पन्नों वाले इन दिशा-निर्देशों में ये कहा गया है कि “हर एक टीम को उनके निर्धारित प्रैक्टिस सेशन के लिए नए नेट आवंटित किए जाने चाहिए. वहीं अगर प्रैक्टिस सेशन एक ही समय पर आयोजित किए जाते हैं, या जब एक टीम दूसरी टीम के तुरंत बाद प्रैक्टिस करती है, तो पहली टीम को दूसरी टीम के नेट का उपयोग करने के साल साफ इंकार कर दिया गया गई. सिर्फ यही नहीं, अगर कोई टीम अपना प्रैक्टिस सेशन जल्दी खत्म कर लेती है, तो उसके बाद आने वाली टीम को उनके रेंज-हिटिंग विकेट का उपयोग करने की भी इजाजत नहीं होगी.”

Today Weather: सावधान! आज बारिश देगी कई राज्यों में दस्तक! यूपी से लेकर बिहार तक रेन अलर्ट, जानें आज का मौसम

BCCI की मुख्य शर्तें 

इतना ही नहीं, इसे लेकर BCCI ने साफ किया है कि अगर कोई टीम लाइट्स के नीचे प्रैक्टिस मैच खेलना चाहती है, तो मैच की अवधि साढ़े तीन घंटे से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं बता दें कि टीमों को ज़्यादा से ज़्यादा दो प्रैक्टिस मैच खेलने की अनुमति होगी, इसके अलावा उन्हें BCCI से पहले से अनुमति लेनी होगी और ये मैच मुख्य स्क्वायर के अंदर स्थित साइड विकेट पर ही खेले जाने चाहिए. इस दौरान यह तय किया गया है कि मुख्य पिच पर प्रैक्टिस मैच खेलना पूरी तरह से मना है. सीज़न के लिए पिच की तैयारी में आसानी हो, इसके लिए संबंधित फ़्रैंचाइज़ी के सीज़न के पहले घरेलू मैच से ठीक पहले के चार दिनों के दौरान मुख्य स्क्वायर पर कोई भी प्रैक्टिस सेशन या प्रैक्टिस मैच नहीं किया जा सकता है.

NXT Conclave 2026: क्या आने वाले समय में रोबोट करेंगे सुनवाई? जस्टिस सूर्यकांत ने बताई अदालतों के भविष्य की दिशा

Advertisement