Categories: खेल

IPL 2026 Mini Auction: इन 5-5 तूफानी ऑलराउंडर्स पर जमकर बरसा पैसा, 20 करोड़ की लग सकती है बोली

IPL 2026 Mini Auction: मिनी ऑक्शन में ऑलराउंडर्स की डिमांड काफी ज़्यादा और सप्लाई काफी कम है, तो ऐसे में इस नीलामी में तो ऑलराउंडर खिलाड़ियो का ही बोलबाला रहेगा. ऐसे में इस बार की नीलामी में ऑलराउंडर्स पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है.

Published by Pradeep Kumar

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. इस बार की नीलामी खास होने वाली है. इस ऑक्शन में एक से बढ़कर एक धुरंधर पर बोली लगती हुई नज़र आएगी. अपने दमदार शाट्स से बड़े-बड़े स्टेडियम को बौना साबित करने वाले आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल जैसे तूफानी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. सभी 10 टीमों में कुल 77 स्लॉट बचे हैं और खास बात ये है कि ज्यादातर सभी टीमों में ऑलराउंडर्स के स्लॉट खाली हैं. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में ऑलराउंडर्स की डिमांड काफी ज़्यादा और सप्लाई काफी कम है, तो ऐसे में इस नीलामी में तो ऑलराउंडर खिलाड़ियो का ही बोलबाला रहेगा. ऐसे में इस बार की नीलामी में ऑलराउंडर्स पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है. हो सकता है कि कुछ खिलाड़ियों पर 20 करोड़ से ज़्यादा की बोली लगती हुई नज़र आए. तो ऐसे में कौन से हैं 5 वो ऑलराउंडर जिन पर हो सकती है पैसों की बारिश? आइए जानते हैं.

आंद्रे रसेल- Andre Russell

आंद्रे रसेल पिछले सीजन में KKR की टीम का हिस्सा थे, लेकिन मिनी ऑक्शन से पहले ही केकेआर ने उन्हें रिलीज़ कर दिया. अब किंग खान की टीम और केकेआर का साथ छुट चुका है. अब आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी आईपीएल के ऑक्शन में आने वाला है. रसेल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी जरुरत हर टीम को है. ये एक्स-फैक्टर वाला खिलाड़ी है, जो अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी से किसी भी मोड़ पर मैच कै पासा पलट सकता है. ऐसे में आंद्रे रसेल के लिए तो हर टीम ऑक्शन में बोली लगाने वाली है. ऐसे में रसेल के लिए तो ऑक्शन में कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि CSK,RCB जैसी टीमों को तो ऑलराउंडर्स की दरकार है ही. इसके साथ ही साथ KKR की टीम को भी तो ऑलराउंडर चाहिए. हो सकता है कि KKR की टीम ऑक्शन टेबल पर एक फिर से आंद्रे रसेल के लिए बोली लगाती हुई नज़र आए. ऐसे में जब आंद्रे रसेल के नाम ऑक्शन के लिए आएगा तो इस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगना तय है. ऐसे में कौन जाने रसेल पर लगने वाली ये बोली 20 करोड़ को भी पार कर जाए?  

वेंकटेश अय्यर- Venktesh Iyer

वेंकटेश अय्यर को भी KKR ने अपने खेमे से बाहर का रास्ता दिखाया है. अय्यर को  KKR ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में तकरीबन-तकरीबन 24 करोड़ में खरीदा था, लेकिन पिछले सीजन में ना तो अय्यर कोई कमाल दिखा पाए और ना ही टीम का प्रदर्शन कुछ खास रहा. ऐसे में अब अय्यर और केकेआर के रास्ते अलग हो गए हैं. भले ही पिछले सीजन में वेंकटेश अय्यर का प्रदर्शन अच्छा ना रहा हो, लेकिन ये भी सही है कि आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में वेंकटेश अय्यर ने अहम किरदार निभाया था. हालांकि 2025 के सीजन में इतनी बड़ी बोली लगने का दबाव भी अय्यर पर रहा होगा और दूसरा टीम का प्रदर्शन भी कई मायनों में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. अय्यर बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं, वो बात अलग है कि केकेआर ने उनकी गेंदबाज़ी का काफी कम इस्तेमाल किया. लेकिन ये खिलाड़ी अपने बल्ले और गेंद से मैच का पासा पलट सकता है. ऐसे में इस भारतीय ऑलराउंडर पर भी कई टीमें नज़र गड़ाए बैठी हैं. तो इस मिनी ऑक्शन में अय्यर पर भी जमकर पैसों की बारिश हो सकती है.

कैमरन ग्रीन- Cameron Green

कैमरन ग्रीन भी ऐसे ऑलराउंडर हैं जिनपर आईपीएल के इन मिनी ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश हो सकती है. ये ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर बड़े-बड़े शाट्स लगाने कि लिए जाना जाता है. इसके अलावा ये खिलाड़ी अपनी गेंदबाज़ी से भी धमाल मचाने का दमखम रखता है. मौजूदा समय में इस खिलाड़ी का फॉर्म भी शानदार है. ग्रीन ने हाल ही में द.अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा है. ग्रीन के साथ अच्छी बात ये है कि वो ओपनिंग, मिडिल ऑर्डर और लोअर मीडिल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं और फीनिशर का किरदार भी निभा सकतते हैं. इसके अलावा वो गेंदबाज़ी में भी अहम  किरदार निभा सकते हैं. तो ऐसे में ग्रीन पर भी बड़ी बोली लग सकती है. 

ग्लेन मैक्सवेल- Glenn Maxwell

पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रहे ग्लेन मैक्सवेल को प्रीति ज़िंटा की टीम ने रिलीज़ कर दिया है. मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले दो आईपीएल सीजन  में निराश करने वाला ही रहा है, लेकिन मैक्सवेल का बल्ला जब चलता है तो वो सामने वाली टीम को अनवेल (Unwell) कर देता है. मैक्सवेल का बल्ला भले ही आईपीएल में उतना ज़्यादा धमाल ना मचा पाया हो, लेकिन T-20I में मैक्सवेल के नाम 5-5 शतक लगाने का रिकॉर्ड है. इसी वजह से उन्हें बिग शो भी कहा जाता है.  इसके अलावा मैक्सवेल अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से भी मैच का रुख पलट सकते हैं. ऐसे में मैक्सवेल पर भी आईपीएल की नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम मैक्सवेल पर बड़ा दांव लगा सकती है, क्योंकि उन्होंने रचिन रवींद्र जैसे ऑलराउंडर को रिलीज़ किया है और उन्हें एक तूफानी खिलाड़ी की दरकार भी है.

ये भी पढ़ें- CSK Target Players: IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इन 5-5 धुरंधरों पर रहेगी चेन्नई की नज़र, जिता देंगे छठा खिताब!

रचिन रवींद्र- Rachin Ravindra

रचिन रवींद्र पिछले दो सीजन से CSK की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वो चेन्नई के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और अब पीली जर्सी वाली इस टीम ने उन्हें रिलीज़ कर दिया है. रचिन दमदार बल्लेबाज़ी कर सकते हैं और स्पिन गेंदबाज़ी भी करत हैं. वो एक ओपनर के तौर पर भी खेल सकते हैं और नंबर-3 पर भी दमखम दिखा सकते हैं. ऐसे में रचिन रवींद्र पर भी इस नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है. 

ये भी पढ़ें-IPL 2026 Mini Auction: KKR के राडार पर रहेंगे 5-5 तूफानी खिलाड़ी, चौथी बार जिताएंगे किंग खान को ट्रॉफी!

Pradeep Kumar

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026