Categories: खेल

9 साल बाद KL Rahul ने दोहराया ये कारनामा, इंग्लैंड के दिग्गज को छोड़ा पीछे

KL Rahul Home Century: के एल राहुल ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शतक जड़ कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Published by Divyanshi Singh

kl Rahul: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले में जहां पहले दिन भारत के गेंदबाजों कई रिकॉर्ड बनाए. वहीं बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट के दूसरे दिन के केएल राहुल ने शतक जड़ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. के एल राहुल का ये 11वां शतक है.लेकिन इस शतक में खास बात ये है कि घरेलू मैदान पर ये राहुल का  दूसरा शतक है.

के एल राहुल के पहले और दूसरे घरेलू शतक के बीच 3211 दिनों का बहुत बड़ा गैप है. बता दें कि इससे पहले के एल राहुल ने अपना पिछला घरेलू शतक दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेपक में लगाया था. जिसके बाद भारतीय धरती पर एक और शतक के लिए के एल राहुल को नौ साल का लंबा इंतज़ार करना पड़ा. 

राहुल का शानदार प्रदर्शन

के एल राहुल की बल्लेबाजी धैर्य और निरंतरता का एक शानदार उदाहरण थी. जब उन्होंने 100 रन पूरे किए तो उनकी खुशी साफ दिखी. उन्होंने  घर पर अपना दूसरा शतक लगाने के बाद हेलमेट उतारा और टीम का बैज चूमा कर सेलिब्रेट किया.यह उनके लिए और उनके फैंस के लिए एक खास पल था.

बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा पारियां दो घरेलू टेस्ट शतकों के बीच खेलने वाली खिलाड़ियों में राहुल का नाम भी शामिल है. इस लिस्ट में आर अश्विन 36 पारियों के साथ टॉप पर है.सैयद किरणी 32 पारियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं केएल राहुल 26 पारियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. साथ ही इस सूची में चंदू बोर्डे, विजय मंजीरेकर, पॉली उमरीगर, कपिल देव और अजिंक्य रहाणे जैसे महान खिलाड़ियों के नाम भी हैं. 

2025 में सबसे ज्यादा रन

के एल राहुल ने इस दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. के एल राहुल साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं. उन्होने इस मामले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को पीछे छोड़ दिया. केएल राहुल ने ये उपलब्धि  अपने 7वें मैच में हासिल की इस दौरान उन्होंने 649* रन बनाए. टीम इंडिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं.

Related Post

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बने डकेट ने 6 मैचों की 10 पारियों में 602 रन बनाए हैं.  तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के सलामी यशस्वी जायसवाल बल्लेबाज  हैं. उन्होंने 7 मैचों में 479 रन बनाए हैं.

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026