Categories: खेल

India vs Pakistan: Live मैच में हुई अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ की ‘लड़ाई’, अंपायरों को करना पड़ा बीच बचाव

Published by Pradeep Kumar

Abhishek Sharma Haris Rauf Fight: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच तनातनी देखने को मिली. लाइव मैच में इन दोनों खिलाड़ियों के तगड़ी बहस हुई. मामला इतना बढ़ गया कि अंपायरों तक को बीच-बचाव करवाने के लिए आना पड़ा. आखिर क्यों हुई दोनों खिलाड़ियों के बीच बहसबाज़ी, क्यों दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए? चलिए आपको बतात हैं.

क्यों आपस में भिड़े अभिषेक और हारिस?

इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. इस मैच में भारतीय टीम की फील्डिंग काफी खराब रही. भारत ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार-चार कैच ड्रॉप किए. इसी खराब फील्डिंग का खामियाज़ा भारतीय टीम ने भुगता और पाकिस्तान की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 171 रनों का स्कोर खड़ा किया और भारतीय टीम को मिला 172 रनों का टार्गेट.

टीम इंडिया की तरफ से अभिषेकक शर्मा और शुभमन गिल आए और मैदान पर आते ही इन दोनों ने अपने तेवर दिखाए. अभिषेक शर्मा ने भारतीय पारी की शुरुआत ही छक्का लगाकर की. उन्होंने शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को संदेश दे दिया कि हमसे बचके रहना। एक तरफ से अभिषेक पाकिस्तानी गेंदबाज़ी की वाट लगा रहे थे, तो दूसरी तरफ से गिल भी अपने दिलकश शाट्स से लगातार प्रहार किए जा रहे थे. इसी बीच भारतीय पारी का पांचवां ओवर लेकर आए हारिस रऊफ. रऊफ की दूसरी ही गेंद पर अभिषेक ने चौका जड़ दिया. इस ओवर की तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया, लेकिन जब हारिस रऊफ अपने रनअप पर वापस जा रहे थे, तभी उन्होंने अभिषेक शर्मा को कुछ कहा. अभिषेक शर्मा ने भी रऊफ को जवाब देते हुए गेंदबाज़ी करने के लिए कहा. इसके बाद अभिषेक ने अगली दो गेंदों पर बड़े शाट्स लगाने की कोशिश की लेकिन वो मिस टाईम कर गए और उन्हें दो और 1 रन मिला. ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका लगा दिया. ओवर खत्म होने के बाद जब अभिषेक शर्मा अपने पार्टनर गिल की तरफ जा रहे थे, तब एक बार फिर से रऊफ ने अभिषेक को कुछ कहा. अभिषेक शर्मा ने इस बार भी हारिस रऊफ को करारा जवाब दिया. दोनों खिलाड़ी बहस करते हुए एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे. इसके बाद अंपायरों ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया.

Related Post

ये भी पढ़ें- INDIA vs PAKISTAN: आउट होते ही खिसियाने लगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, अंपायर और कोच से की शिकायत

अभिषेक की पिटाई से खिसियाए हारिस

साफ है जिस तरह से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की कुटाई कर रहे थे. उसी से खिसियाए हारिस रऊफ भारतीय खिलाड़ियों का ध्यान भंग करने के लिए उनसे लड़ाई करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना आपा नहीं खोया. उल्टा टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स ने 100 से ज़्यादा रनों की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी.

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan: टॉस जीतकर भारत ने किया गेंदबाज़ी का फैसला,अचानक बदलनी पड़ी Playing XI

Pradeep Kumar

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026