Categories: खेल

Asia Cup 2025: मैच से पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने मानी हार! बोले- भारत को हराने के लिए चमत्कार की होगी जरुरत

Asia cup 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ही पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया है. शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक और रमीज़ राजा का मानना है कि पाकिस्तान, भारत के सामने टिक नहीं पाएगा.

Published by Shivani Singh

Pakistan Cricket Team Criticism: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को हमेशा एक हाई-वोल्टेज मुकाबला माना गया है, लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है. चौंकाने वाली बात ये है कि पाकिस्तान के अपने ही दिग्गज खिलाड़ी अब कह रहे हैं कि उनकी टीम भारत के सामने टिक ही नहीं पाएगी! शाहिद अफरीदी से लेकर रमीज़ राजा और शोएब मलिक तक ये सभी मानते हैं कि मौजूदा भारतीय टीम का स्तर इतना ऊँचा है कि पाकिस्तान को जीतने के लिए चमत्कार की ज़रूरत होगी. तो क्या भारत और पाकिस्तान के बीच अब कोई टक्कर बची है? या फिर यह मुकाबला एकतरफा साबित होने जा रहा है? आइये देखते हैं ये दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर भारतीय टीम को कैसे देखते हैं?

आज 14 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला खेला जाएगा. एशिया कप के इस मैच के बहिष्कार की मांग उठ रही है. यह मैच रात 8 बजे शुरू होगा. इस मैच से पहले, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बयान सामने आ रहे हैं. शाहिद अफरीदी ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि पाकिस्तान की टीम भारत के सामने टिक नहीं पाएगी. वहीं, शोएब मलिक और रमीज़ राजा ने भी अफरीदी के बयान से सहमति जताई.

BCCI Election 2025: बीसीसीआई अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे मिलेगी? राजीव शुक्ला का उपाध्यक्ष बनना तय!

शाहिद अफरीदी का बयान(Shahid Afridi’s statement)

एशिया कप मैच को लेकर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी ही टीम पर सवाल उठाए हैं. भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास की तुलना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से करते हुए उन्होंने कहा, ‘आप भारतीय टीम में शामिल हो रहे नए खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज देखिए. वे आत्मविश्वास से भरे हैं. उनमें कोई डर या दबाव नहीं है. वे पहले ही खचाखच भरे स्टेडियम में सौ से ज़्यादा मैच खेल चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं. यहाँ तक कि उनकी ‘बी’ टीम भी एशिया कप जीत सकती है.’

अफरीदी के अलावा, रमीज़ राजा, शोएब मलिक और शोएब अख्तर जैसे अन्य पूर्व पाकिस्तानी दिग्गजों ने भी टीम की पोल खोली. उनका मानना ​​है कि भारत के खिलाफ यह मैच पाकिस्तान के लिए एक कड़वी सच्चाई साबित होगा. रमीज़ राजा ने न्यूज़24 से कहा, ‘भारत को हराने के लिए पाकिस्तान को किसी चमत्कार की ज़रूरत होगी.’

शोएब मलिक और शोएब अख्तर का बयान (Statement of Shoaib Malik and Shoaib Akhtar)

शोएब मलिक ने कहा, ‘भारत के खिलाफ मैच पाकिस्तान को दिखा देंगे कि विश्व क्रिकेट में उसकी क्या स्थिति है.’ वहीं, रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर का मानना ​​है कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बेनकाब हो जाएगी. उन्होंने कहा, ‘सही क्रिकेट शॉट खेलो.’ ओमान जैसी टीमों के खिलाफ तो आप टिक सकते हैं, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं। बल्लेबाजी में बहुत अंतर है. जसप्रीत बुमराह को कैसे खेलोगे?

India vs Pakistan Playing XI: कौन सी रणनीति अपनाने जा रही है भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी होने के लिए ?

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026