Categories: खेल

India vs Australia First ODI: अक्षर पटेल कर बैठे गलती, बीच मैच में टीम इंडिया को पहुंचाया नुकसान, देखें VIDEO

IND vs AUS: पर्थ वनडे में भारतीय टीम ने सिर्फ 25 रन पर ही 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अक्षर पटेल को नंबर-5 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया. अक्षर पटेल मैदान पर आए और उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी. जिससे भारतीय टीम को नुकसान उठाना पड़ा.

Published by Pradeep Kumar

India vs Australia First ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले ODI मैच में भारत के नए नवेले कप्तान शुभमन गिल के साथ उतरी. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और ओवर कास्ट कंडीशंस को देखते हुए पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. टीम इंडिया पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी और भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली. रोहित शर्मा 8 रन तो विराट कोहली तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इन दोनों के बाद कप्तान शुभमन गिल भी 10 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. ऐसे में भारतीय टीम ने सिर्फ 25 रन पर ही 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अक्षर पटेल को नंबर-5 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया. अक्षर पटेल मैदान पर आए और उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी. जिससे भारतीय टीम को नुकसान उठाना पड़ा.

अक्षर पटेल कर बैठे ये गलती

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद 9वें ओवर में अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. अक्षर पटेल और उप कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर टीम को संभालने का दरोमदार था. इस दौरान 11वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से टीम को एक रन का नुकसान हो गया. हुआ ये कि स्टार्क के इस ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने कवर पॉइंट की ओर एक शॉट खेला. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से दौड़कर तीन रन ले लिए. हालांकि इस दौरान रन लेते समय अक्षर क्रीज पर फिसल गए, जिसकी वजह से वो अपना बल्ला पूरी तरह से क्रीज के अंदर नहीं डाल पाए. इसकी वजह से टीम के स्कोर में केवल 2 रन का ही इजाफा हो पाया और भारतीय टीम को 1 रन का नुकसान हो गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बहुत की खराब रही.

यहां देखें पूरा वीडियो

कैसे आउट हुए रोहित और विराट?

जोश हेज़लवुड की गुड लैंथ गेंद पर रोहित शर्मा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी गेंद बल्ले का किनारा लेचे हुए मैट रेनशॉ के हाथों में गई और रोहित शर्मा का कैच पकड़ा गया. रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए. उन्होने इस दौरान एक चौका भी लगाया.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS First ODI: Virat Kohli ने बनाया ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, कभी नहीं बनाना चाहेगा कोई खिलाड़ी

मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोहली बड़े शॉट के लिए गए लेकिन वो आउट हो गए.. कॉनॉली ने कोहली का कैच पकड़ा. ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कोहली ने अपने शरीर से दूर एक बड़ी ड्राइव लगाने की कोशिश की. लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगने के बाद कॉनॉली ने बैकवर्ड पॉइंट पर बाईं ओर डाइव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा.कोहली ने 8 गेंदें खेली लेकिन कोई रन नहीं बना सके.

ये भी पढ़ें- India vs Australia First ODI: Rohit Sharma और Virat Kohli के साथ 3276 दिन बाद हुआ कुछ ऐसा, सभी रह गए हैरान

Pradeep Kumar

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026