Categories: खेल

India vs Australia 2nd ODI: क्या इस बार चलेगा कोहली और रोहित का बल्ला? जानें कब और कहां होगा दूसरा वनडे मुकाबला

India vs Australia 2nd ODI:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे शुरू होगा और टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे होगा.

Published by Divyanshi Singh

India vs Australia 2nd ODI: तीम मैचों के वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (19 अक्टूबर) को खेला गया. इस मुकाबले का इंतजार लाखों फैन्स बेसब्री से कर रहे थें. क्योंकि क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा ( (Rohit Sharma) सात महीने बाद वापसी कर रहे थे. हालांकि फैन्स जितने उत्साहित थे भारत के बल्लेबाजी के बाद उतने ही निराश भी हुए. क्योंकि पर्थ में टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारत के तीन बड़े विकेट 25 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे.

7 महीने बाद वापसी कर रहे किंग कोहली पूरी तरह फेल रहे वो 8 गेंदों में एक भी रह नहीं बना सके और बिना खाता खोले आउट हो गए, वहीं रोहित शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सकें और 14 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. वनडे में कप्तान के रूप में अपना पहला मुकाबला खेल रहे शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं कर पाएं और मात्र 10 रन के स्कोर पर आउट हो गए. टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया. बारिश से प्रभावित मुकाबले में अक्षर की 31 और के एल राहुल की 38 रनों की पारी ने भारतीय टीम के टोटल 136 रनों में अहम भूमिका निभाई.

हालाकिं ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस मेथड (DLS Method) के हिसाब से 26 ओवर में 131 रनों का लक्ष्य मिला.ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले को 21.1 ओवर में 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में सीरीज़ अपने नाम करने की कोशिश करेगा. वहीं भारतीय टीम मुकाबले को जीत कर सीरीज में वापसी करनी चाहेगी. जबकि फैन्स की नजर कोहली और रोहित पर रहेगी. जिनकी बल्लेबाजी देखने के लिए वो बेताब हैं.

कब और कहां होगा दूसरा वनडे मुकाबला? (India vs Australia ODI 2025 schedule and live match start times)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे शुरू होगा और टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे होगा. वहीं दोनों टीमों के बीत तीसरा वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.बता दें कि वनडे सीरीज़ के बाद, दोनों टीमें पांच टी20 मैच खेलेंगी.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (India vs Australia head-to-head in ODI cricket)

भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 152 वनडे मैचों में आमने-सामने हो चुके हैं. भारतीय टीम ने 58 जीत दर्ज की हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 84 जीत हासिल की हैं. 10 वनडे मैच बेनतीजा रहे हैं. पिछली बार जब ये दोनों टीमें 50 ओवर के प्रारूप में आमने-सामने हुई थीं, तब भारत ने मार्च में दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया था.

संभावित प्लेइंग इलेवन (India’s likely playing XI for the 2nd ODI against Australia)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

कहां देखें मुकाबला ? (Where to watch India vs Australia ODI 2025 series live)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे 2025 सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे 2025 सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर तख्तापलट! जिसका अभिषेक शर्मा ने किया था बुरा हाल; उसी को बनाया गया कप्तान

Divyanshi Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026