भारत का मिडिल ऑर्डर या ‘बारूद’ का ढेर? ईशान-अभिषेक की जोड़ी मचाएगी तबाही! जानें 2026 World Cup का पूरा विश्लेषण

अभिषेक-ईशान की जोड़ी और मिडिल ऑर्डर में बारूद सा दम! क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार यह टीम इंडिया वाकई अजेय है? बुमराह की अगुवाई वाले इस घातक बॉलिंग अटैक और 9वें नंबर तक की बैटिंग का पूरा विश्लेषण यहां देखिए.

Published by Shivani Singh

2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने एक ऐसी टीम चुनी है जो अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टीम न केवल आक्रामक है, बल्कि यह टीम बैलेंस दिख रही है.

ओपनिंग जोड़ी:

ओपनिंग जोड़ी की बात करें तो टीम के पास ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे विस्फोटक विकल्प मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और पावरप्ले में बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. वे बाएं हाथ के स्पिन विकल्प भी देते हैं. ईशान किशन विकेटकीपिंग के साथ-साथ टीम को एक आक्रामक शुरुआत देने का दम रखते हैं. संजू सैमसन के टीम में होने से ईशान और संजू के बीच कॉम्पटीशन देखने को जरूर मिलेगी।

मिडिल ऑर्डर या ‘फायरपावर’

भारत का मध्यक्रम इस बार सबसे मजबूत नजर आ रहा है. तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को एक नया आयाम दे सकती है.

तिलक वर्मा और रिंकू सिंह: तिलक पारी को संभालने और बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं, वहीं रिंकू सिंह दुनिया के बेहतरीन ‘फिनिशर’ के रूप में उभर रहे हैं.

Related Post

ऑलराउंडर्स की भरमार: हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के रूप में भारत के पास दो बेहतरीन ‘पेस ऑलराउंडर’ हैं. इसके अलावा अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे ‘स्पिन ऑलराउंडर’ टीम को 8वें-9वें नंबर तक बल्लेबाजी की गहराई (Batting Depth) प्रदान करते हैं.

गेंदबाजी आक्रमण

भारत का गेंदबाजी विभाग इस बार काफी खतरनाक नजर आ रहा है:

पेस अटैक: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस आक्रमण की अगुवाई करेंगे. उनका साथ बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह देंगे, जो डेथ ओवरों के माहिर हैं. युवा हर्षित राणा अपनी गति और उछाल से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं.

स्पिन का जादू: टीम में कुलदीप यादव के रूप में एक स्पेशलिस्ट कलाई का स्पिनर (Wrist Spinner) है. उनका साथ देने के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं, जो बीच के ओवरों में विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं.

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026

IPL 2026: आकाश दीप के बाद, KKR का नया दांव; विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ को मिला मौका

Kolkata Knight Riders: IPL 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदे जाने के…

March 23, 2026

Viral Video: सावधान! आइसक्रीम के डिब्बे के तले छुपा था जहरीला राज, देखते ही चीख पड़ी महिला

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आइसक्रीम…

March 23, 2026