Home > वीडियो > Mohammad Deepak: भावुक हुए दीपक कुमार! परिवार के हालातों पर खुलकर की बात, देखें पूरा वीडियो!

Mohammad Deepak: भावुक हुए दीपक कुमार! परिवार के हालातों पर खुलकर की बात, देखें पूरा वीडियो!

Mohammad Deepak: मोहम्मद दीपक के नाम से वायरल हुए शख्स का एक और लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने निजी जीवन और मौजूदा संघर्षों को लेकर दिल छू लेने वाली बातें शेयर की हैं, उन्होंने बताया कि उनके परिवार में एक नन्हीं सी 5 साल की बेटी है और पूरे घर में वह अकेले ही कमाने वाले शख्स हैं, लोगों को दीपक की यह बात बड़ी पसंद आ रही है जब उन्होंने बड़ी ईमानदारी से कहा कि....

By: Sumaira Khan | Last Updated: February 5, 2026 5:49:10 PM IST

Mohammad Deepak: मोहम्मद दीपक के नाम से वायरल हुए शख्स का एक और लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने निजी जीवन और मौजूदा संघर्षों को लेकर दिल छू लेने वाली बातें शेयर की हैं, उन्होंने बताया कि उनके परिवार में एक नन्हीं सी 5 साल की बेटी है और पूरे घर में वह अकेले ही कमाने वाले शख्स हैं, लोगों को दीपक की यह बात बड़ी पसंद आ रही है जब उन्होंने बड़ी ईमानदारी से कहा कि भले ही वह खुद को तनाव (Tension) में न दिखाएं, लेकिन उनके परिवार को उनकी और भविष्य की फिक्र रहती है, जिसकी वजह से वे खुद भी काफी चिंतित रहते हैं.

अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह एक हाउसवाइफ हैं और घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं इसलिए वो बस घर में ही रहती हैं, और इन सब बातों और विवादों के बीच उन्होंने अपनी पत्नी को यहां से एक सुरक्षित जगह भेज दिया था,  इसके अलावा भी एक हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि वह पिछले 10 दिनों से जिम भी नहीं जा पा रहे हैं, परिवार की परेशानी और गरीबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी मां एक छोटा सा चाय का स्टॉल (Stall) चलाती हैं ताकि घर चलाने में मदद मिल सके, देखें पूरा वीडियो

संबंधित खबरें

Advertisement