T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, भारत का सुपर-8 शेड्यूल कन्फर्म! जानें कब और किससे मुकाबला

T20 World cup 2026: ग्रुप बी में श्रीलंका पहले स्थान पर और जिम्बाब्वे दूसरे स्थान पर रही. इसी क्रम के अनुसार भारत का सामना 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा.

Published by Shubahm Srivastava

India T20 World Cup 2026 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा खेल हो गया है. ताकतवर मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. असल में पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. इस नतीजे के साथ ही जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया, जबकि ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड बाहर हो गए. इसके साथ ही भारत के सुपर-8 मुकाबलों की तस्वीर भी पूरी तरह से साफ हो गई है.

भारत के आगे होने वाले मैच पर नजर

ग्रुप बी में श्रीलंका पहले स्थान पर और जिम्बाब्वे दूसरे स्थान पर रही. इसी क्रम के अनुसार भारत का सामना 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा. अगर ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई करती तो भारत का मुकाबला उससे होता, लेकिन बारिश ने समीकरण बदल दिए. यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा. यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इसके बाद टीम इंडिया 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी.

जिम्बाब्वे का अंतिम ग्रुप मैच 19 फरवरी को श्रीलंका से है, लेकिन श्रीलंका छह अंकों के साथ पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुका है. ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो अंक थे और उसे आगे बढ़ने के लिए जिम्बाब्वे की हार पर निर्भर रहना था, जो संभव नहीं हो सका.

Related Post

टीम मैनेजमेंट का खिलाड़ियों के वर्कलोड पर विशेष ध्यान

भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है, लेकिन टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के वर्कलोड पर विशेष ध्यान दे रहा है. बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने स्पष्ट किया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में आराम नहीं दिया जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की 61 रन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. बीसीसीआई की खेल विज्ञान टीम उनके वर्कलोड का सावधानीपूर्वक प्रबंधन कर रही है.

भारत ने पाक को दी करारी शिकस्त

इंडिया ने इससे पहले ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रनों की ज़बरदस्त पारी से लय बनाई थी, इस पारी में बाउंड्री भी लगी थीं, जिससे टोटल 176 तक पहुंचा. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार ने बीच के ओवरों में स्थिरता बनाए रखी.
 
इसके बाद गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बड़ी सफाई से ध्वस्त कर दिया. हार्दिक ने पहले ओवर में विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह के ज़बरदस्त स्पेल ने लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल कर दिया. अक्षर पटेल और कुलदीप ने दबाव में पाकिस्तान के मिडिल और लोअर ऑर्डर पर शिकंजा कसा.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Garuda Purana rules: क्या मृत व्यक्ति की चीजें घर में रखना ठीक है? जानिए नियम और मान्यताएं, क्या कहता है गरुड़ पुराण

Deceased person belongings: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की वस्तुओं का उपयोग करने से…

April 4, 2026

Live-in murder: चार्जर से गला घोंटकर किया लिव-इन पार्टनर का मर्डर, आत्महत्या का रचा ड्रामा, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज

Live-in murder: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन…

April 4, 2026

Delhi Metro: यात्री ध्यान दें! अब सुबह 3 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो; जानें क्या है वजह?

Delhi Metro: 5 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी.…

April 4, 2026