Categories: खेल

6 महीने के भीतर पाकिस्तान टीम की फिर होगी पिटाई, यहां जानें टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Schedule:T20 वर्ल्ड कप का मौजूदा चैंपियन भारत है. भारत ने 2024 में बारबाडोस में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा कर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया था.

Published by Divyanshi Singh

T20 World Cup Schedule: भारत ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के खिताब को अपने नाम कर लिया है. मुकाबला भारत और पाकिस्तान (pak vs ind)  के बीच खेला गया. जहां भारत ने मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. एशिया कप 2025 पूरी तरह से विवादों से भरा रहा. यह टूर्नामेंट जीत-हार से ज्यादा विवादों के लिए जाना जाएगा. टूर्नामेंट में हाथ ना मिलाने से लेकर ट्रॉफी ना लेने तक कई ऐसे विवाद हैं जिसके लिए एशिया कप 2025 का ये सीजन जाना जाएगा. वहीं अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ICC के टूर्नामेंट में भी इसी तरह के विवाद देखने को मिलेंगे. बता दें कि आगामी ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाएगा. इसमें भी पाकिस्तान और भारत के मुकाबले देखने को मिलेंगे.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की माने तो 2026 का पुरुष T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित करेंगे और इसमें कुल 20 टीमें भाग लेंगी. यह टूर्नामेंट भारत में कम से कम 5 और श्रीलंका में दो मैदानों पर मैच होंगे. फाइनल या तो अहमदाबाद में होगा या कोलंबो में यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचेगा या नहीं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान अभी एक-दूसरे के देश में मैच नहीं खेलते हैं.ICC ने अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन उसने समय सीमा तय कर ली है और टीमों को जानकारी दे दी है.

15 टीमें कन्फर्म 

बता दें कि icc पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 टीमें भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, USA, वेस्टइंडीज, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड्स और इटली (पहली बार वर्ल्ड कप खेलेगी) कन्फर्म हो चुकी हैं. बाकी 5 टीमें क्वालिफायर से आएंगी. 2 टीमें अफ्रीका रीजनल क्वालिफायर से आएगी और 3 एशिया और ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर से आएगी.

सलमान ने कर दिया पाकिस्तान का ‘अपमान’, वीडियो देख शर्म से झुक जाएगा मुनीर-शरीफ का सिर

icc पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फॉर्मेट वही रहेगा जो 2024 वर्ल्ड कप में था. यानी 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी. सुपर-8 से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर फाइनल खेला जाएगा. बता दें कि icc पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 में 55 मैच होंगे.

बता दें कि T20 वर्ल्ड कप का मौजूदा चैंपियन भारत है. भारत ने 2024 में बारबाडोस में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा कर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया था.

2026 में भारत इन टूर्नामेंट करेगा होस्ट

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को घर में घुसते ही पड़ेंगे जूते, कर दिया बड़ा कांड

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026