Home > क्रिकेट > T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच नहीं हुआ तो किसे होगा सबसे ज्यादा नुकसान, जानकर होगी हैरानी

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच नहीं हुआ तो किसे होगा सबसे ज्यादा नुकसान, जानकर होगी हैरानी

T20 World Cup 2026: अगर रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच बारिश की वजह से धुल जाता है तो क्या होगा? यह सवाल टीम इंडिया प्रबंधन के साथ-साथ फैन्स के जेहन में भी है.

By: JP Yadav | Published: February 14, 2026 12:42:30 PM IST



T20 World Cup 2026 India Pakistan Cricket Match : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार  (15 फरवरी, 2026) को मुकाबला होना है. भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को ना सिर्फ दोनों देशों के लोग देखते हैं बल्कि अन्य देशों के फैन्स भी एन्जॉय करते हैं. इस तरह रविवार के मैच पर करीब 150 करोड़ लोगों की नजर रहेंगीं. भारतीय टीम के साथ-साथ पाकिस्तान की टीम  भी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. 

भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की संभावना कायम

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप ए में हैं. लीग मुकाबलों की बात करें तो रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी. इस बीच स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, कोलंबो में मैच के दिन बारिश होने की 65 प्रतिशत संभावना है. मैच तय दिन और तारीख पर होना है, जबकि T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिज़र्व डे तय नहीं है. रविवार शाम को मैच के दौरान बारिश की संभावना बन रही है.

मौसम के अनुमान के अनुसार भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश होने की बहुत ज़्यादा संभावना है. स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन में बारिश की 65 प्रतिशत संभावना है, जबकि दोपहर में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और घने बादल छाए रहने की उम्मीद है.  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार रात के दौरान बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक कम हो जाती है. यह भी जानकारी साने आई है कि मैच के शुरुआती घंटों में शाम 7:00 बजे के आसपास बारिश की संभावना 50-60 प्रतिशत तक है. 

मैच रद्द हो जाए तो क्या होगा?

सवाल यह उठ रहा है कि अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो गया तो क्या होगा? वैसे T20 मैच का नतीजा निकालने के लिए हर टीम के लिए 5-ओवर का मैच ज़रूरी है. यह स्थिति भी नहीं बनी तो मैच रद्द कर दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एक-एक पॉइंट बंट जाएगा. 

श्रीलंका को भी होगा बहुत नुकसान

कहा जा रहा है कि अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो ब्रॉडकास्टर JioStar को सबसे ज़्यादा नुकसान होगा. ब्रॉडकास्टर के ऐड से होने वाली कमाई को सबसे ज़्यादा नुकसान होगा, क्योंकि मैच देखने वालों की संख्या बहुत कम हो जाएगी. अगर मैच पूरी तरह बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो आमतौर पर टिकट के पैसे फैंस को लौटाने पड़ते हैं, जिससे गेट से मिलने वाली कमाई खत्म हो जाती है, और इससे श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की कमाई को बहुत बड़ा झटका लगता है.

Advertisement