Categories: खेल

IND vs AUS, 3rd T-20I: अभिषेक शर्मा ने तूफानी रिकॉर्ड बनाया, नंबर-1 की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाया

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच को भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. इस मुकाबले में भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक ने भले ही बहुत बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन इस 25 रनों की पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया और नंबर-1 बन गए.

Published by Pradeep Kumar

Abhishek Sharma Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज़ की. इस जीत के साथ ही अब 5 मैचों की ये टी-20 सीरीज तीन मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर आ गई है. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए. कंगारुओं के लिए टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक लगाए. वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए तो दो विकेट वरुण चक्रवर्ती के नाम रहे. टीम इंडिया को इस मैच में 187 रनों का लक्ष्य मिला. लेकिन वॉशिंगटन सुंदर की धमाकेदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया. होबार्ट में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा बहुत बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम जरुर कर लिया.

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के तूफानी ओपनर ने होबार्ट में सिर्फ 25 रनों की पारी खेली. हालांकि मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक ने दमदार अर्धशतक लगाया था. लेकिन होबार्ट में वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 25 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन इस 25 रनों की पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक दमदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब अभिषेक शर्मा भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं. अभिषेक ने शिखर धवन का खास रिकॉर्ड तोड़ दिया. शिखर धवन ने साल 2018 में 689 रन बनाए थे, लेकिन अब अभिषेक शर्मा ने धवन के इस रिकॉर्ड तो 705 रन बनाकर तोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: अर्शदीप सिंह ने बंद करा दी गौतम गंभीर की बोलती, होबार्ट में तूफानी प्रदर्शन से दिया करारा जवाब 

Related Post

भारत के लिए एक साल में T-20I में सर्वाधिक रन
                (ओपनर)
अभिषेक शर्मा – 705 रन (साल 2025)
शिखर धवन – 689 रन (साल 2018)
रोहित शर्मा – 649 रन (साल 2022)
रोहित शर्मा – 590 रन (साल 2018)
रोहित शर्मा – 497 रन (साल 2016)
ईशान किशन – 476 रन (साल 2022)

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले हुई Sanju Samson की ट्रेड डील! अब इस टीम का बनेंगे हिस्सा, जल्द होने वाला है बड़ा ऐलान!

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026