भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर, फिर भी नहीं टूटा अर्जेंटीना का रिकॉर्ड, मंधाना-शेफाली ने भी रचा इतिहास

IND-W vs SL-W Series: भारत ने रविवार को चौथे टी-20 मैच में श्रीलंका को 30 रनों से हरा दिया. भारत ने इस मैच में टी-20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया. वहीं भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने रिकॉर्ड साझेदारी की.

Published by Hasnain Alam

IND-W vs SL-W Match: भारत ने रविवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका को 30 रनों से हरा दिया. भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में जीत के साथ ही सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है. मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 221 रन बनाए. यह टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है.

भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने 15.2 ओवरों में रिकॉर्ड 162 रन की साझेदारी की. यह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. इससे पहले स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की थी.

शेफाली ने बनाए 79 रन

मंधाना ने 48 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 80 रन की पारी खेली. वहीं शेफाली 46 गेंदों में 1 छक्के और 12 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद ऋचा घोष ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की.

Related Post

ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े. श्रीलंका की तरफ से मलशा शेहानी और निमाशा मदुशानी ने 1-1 विकेट निकाला.

191 रन ही बना सकी श्रीलंका की टीम

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 191 रन ही बना सकी. कप्तान चामरी अथापथु ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 52 रन बनाए. भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी ने 1 विकेट हासिल किया. दोनों देशों के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला 30 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है.

टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से बनाए गए बड़े स्कोर

  • भारत ने 19 दिसंबर 2024 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 217/4 का स्कोर बनाया था.
  • 28 जून 2025 को भारतीय महिला टीम ने नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे.
  • 21 जुलाई 2024 को टीम इंडिया ने दांबुला में यूएई के खिलाफ 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे.

बता दें कि इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ 4 मौकों पर 200 के आंकड़े को पार किया है. वहीं अगर महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो अर्जेंटीना ने 13 अक्टूबर 2023 को चिली के खिलाफ महज 1 विकेट खोकर 427 रन बनाए थे.

Hasnain Alam

Recent Posts

ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

March 31, 2026

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026