Categories: खेल

ICC ने टीम इंडिया पर लगाया बड़ा जुर्माना, पीछे की वजह जान रह जाएंगे हैरान

IND-W Vs AUS-W, 3rd ODI: भारतीय महिला टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया हैं।

Published by Divyanshi Singh

IND-W Vs AUS-W, 3rd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर स्मृति मंधाना की 125 रनों की धमाकेदार पारी के बावजूद मेजबान भारत को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा. जिससे भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी.

इस वजह से लगा जुर्माना

आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय मैच रेफरी पैनल की जीएस लक्ष्मी ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि समय सीमा को ध्यान में रखते हुए भारत को निर्धारित समय से दो ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया.

ICC ने क्या कहा ?

आईसीसी ने एक बयान में कहा “खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार जो न्यूनतम ओवर गति के अपराधों से संबंधित है खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में अपनी टीम द्वारा प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.”

आईसीसी ने आगे कहा, “भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित दंड स्वीकार कर लिया इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी.” यह आरोप मैदानी अंपायर लॉरेन एगेनबाग और जननी नारायणन, तीसरे अंपायर गायत्री वेणुगोपालन और चौथे अंपायर वृंदा राठी ने लगाया था.

Related Post

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ पर किया कब्ज़ा

मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने उस दिन बेहतरीन प्रदर्शन किया और 43 रनों की जीत के साथ सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. उनकी बल्लेबाज़ों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 412 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बेथ मूनी जीत की हीरो रहीं. बेथ मूनी सिर्फ़ 75 गेंदों पर 138 रनों की पारी खेली जो महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरा सबसे तेज़ शतक है. वहीं एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने भी बहुमूल्य पारियां खेलीं.

413 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने धमाकेदार शुरुआत की. स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों में रिकॉर्ड अर्धशतक जड़ा और फिर सिर्फ़ 50 गेंदों में भारत का सबसे तेज़ वनडे शतक जड़ दिया. 63 गेंदों पर 125 रनों की उनकी पारी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुरी तरह डरा दिया. हरमनप्रीत ने भी आक्रामक खेल दिखाया लेकिन क्रैंप के कारण उनकी लय रुक गई और ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी का रास्ता खुल गया.

दीप्ति शर्मा के जुझारू 72 रनों के बावजूद भारत अंततः 369 रन पर आउट हो गया जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत और सीरीज दोनों का जश्न मनाने का मौका मिल गया.

Asia Cup में भारत को हराने के लिए इमरान खान ने जेल से भेजा जीत का ‘हथियार’, सूर्यकुमार यादव के उड़े होश

Divyanshi Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026